{"_id":"689cfb9702a685eaf00d0e57","slug":"divider-will-be-removed-today-there-will-be-relief-from-jam-on-gagan-moradabad-news-c-15-1-mbd1027-708632-2025-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: आज हट जाएगा डिवाइडर गागन पर जाम से होगी राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: आज हट जाएगा डिवाइडर गागन पर जाम से होगी राहत
विज्ञापन
मुरादाबाद। मझोला थाने के पास गागन नदी का पुल अब 15 सितंबर के बाद तोड़ा जाएगा। बृहस्पतिवार को यातायात पुलिस डिवाइडर हटा देगी। इसके बाद एक माह के लिए रोज लगने वाले जाम से निजात मिल सकती है।
पिछले दिनों पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों ने गागन पुल का निरीक्षण किया था। इसके बाद पुराने पुल को तोड़ कर नया पुल बनाने का निर्णय लिया गया था। इसके बाद डिवाइडर लगाकर पुराने पुल पर भारी वाहनों का संचालन बंद कर दिया गया था।
इन वाहनों को नए पुल से गुजारा जा रहा था। इसके अलावा मझोला थाने के सामने चौड़ी सड़क होने से कारण वाहन से शहर की ओर आते हैं। पुल और तिराहे पर कम जगह होने के कारण वाहन एक ही लाइन में निकलते हैं जिस कारण जाम लग रहा है।
विज्ञापन
एसपी यातायात सुभाष चंद्र गंगवार ने बताया कि बुधवार को पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों से पुल निर्माण पर चर्चा हुई है। उनका कहना है कि वह 15 सितंबर के बाद पुल तोड़ने कार्य शुरू करेंगे।
इसके बाद ही नए पुल का निर्माण किया जाएगा। 15 सितंबर तक डिवाइडर हटाए जाएंगे। इससे लोगों को जाम से राहत मिल जाएगी। इसके अलावा मझोला थाने के सामने से लेकर पुल तक देखा जाएगा कि वाहनों को एक लाइन में लाने के लिए क्या उपाय किया जा सकता है। ब्यूरो