{"_id":"57414b784f1c1bb515690749","slug":"district-toper-in-cbse-bord-exam-results-moradabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"शुभि अग्रवाल बनी जिला टापर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शुभि अग्रवाल बनी जिला टापर
ब्यूरो/अमर उजाला मुरादाबाद
Updated Sun, 22 May 2016 12:14 PM IST
विज्ञापन
CBSE Results
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीबीएसई एग्जाम का रिजल्ट शनिवार को जारी हुआ। मुरादाबाद में पहले स्थान पर पीएमएस स्कूल की छात्रा शुभि अग्रवाल रहीं। मुरादाबाद की टाप टेन में 15 छात्र छात्राओं ने स्थान बनाया। हालांकि इस बार पिछले साल की तुलना में टाप टेन में स्थान बनाने वाले छात्र छात्राओं की संख्या कम रही। मुरादाबाद से सीबीएसई 12वीं में 2900 छात्र छात्राएं शामिल हुए थे। परिणाम घोषित होने को लेकर भी सस्पेंस बना हुआ था। परिणाम की तिथि को लेकर छात्र छात्राएं दुविधा में थे।
हालांकि शनिवार को सुबह 11 बजे वेबसाइट पर परिणाम अपलोड कर दिया गया। छात्र छात्राएं अपना रिजल्ट को लेकर उत्साहित थे। परिणाम जानने के बाद जिनके नंबर अधिक आए वे खुशी से झूम उठे। मुरादाबाद में पीएमएस स्कूल की छात्र शुभि अग्रवाल 96.8 अंकों के साथ ने जिला में पहला स्थान हासिल किया। जबकि 96.6 नंबरों के साथ सेंट मैरी की अदिति अग्रवाल और केसीएम स्कूल के दीपांशु गोयल दूसरे स्थान पर रहे। वहीं तीसरा स्थान डीपीएस की महविश अहमद (96.4) और एसएस चिल्ड्रेन एकेडमी के यश बंसल (96.4) ने संयुक्त रूप से हासिल किया। मुरादाबाद की टाप टेन सूची में कुल 15 विद्यार्थियों ने स्थान बनाया।