फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   district president says : may be MLA shouted those slogans

कांग्रेस जिलाध्यक्ष बोले- पाक जिंदाबाद के नारे विधायक ने लगवाए होंगे

Tue, 27 Sep 2016 02:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद Updated Tue, 27 Sep 2016 02:06 AM IST
विज्ञापन
district president says : may be MLA shouted those slogans
जिला कांग्रेस कार्यालय में प्रेसवार्ता में बोलते जिला अघ्यक्ष डा. ए.पी सिंह। - फोटो : अमर उजाला
ठाकुरद्वारा में विरोध प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तान के समर्थन में नारे लगाने में फंसे कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने सपा विधायक पर साजिश रचने का आरोप लगाया है। कांग्रेस कार्यालय पर प्रेस वार्ता में उन्होंने कहा कि अपने ऊपर दर्ज हुए मुकदमे को राजनीति से प्रेरित बताया। 
विज्ञापन


24 सितंबर को कांग्रेस की ठाकुरद्वारा इकाई की रैली में पाकिस्तान समर्थित नारे लगे थे। रैली का नेतृत्व जिलाध्यक्ष डा. एपी सिंह कर रहे थे। 25 सितंबर को जिलाध्यक्ष सहित तीन लोगों को नामजद करते हुए 200 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया।
विज्ञापन


सोमवार को जिलाध्यक्ष डा. एपी सिंह ने पत्रकार वार्ता में कहा कि पाक हमले के विरोध में रैली की थी। एसडीएम को जो ज्ञापन दिया उसमें इस प्रकार की घटनाओं पर रोक लगाने की मांग की गई थी। कांग्रेस का कोई भी कार्यकर्ता इस प्रकार बात सोच भी नहीं सकता। इस पूरे प्रकरण में ठाकुरद्वारा के सपा विधायक नवाब जान का हाथ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्हें शक है कि नवाब जान ने रैली में अपने लोगों को भेजकर नारे लगवाए हों। हमें जो जानकारी मिली है उसके अनुसार वे खुद कोतवाली गए और पुलिस पर दबाव बनाकर मुकदमा दर्ज कराया। खास बात यह कि तीन लोगों को नामजद किया। जबकि रैली में कांग्रेस के पूर्व विधायक भी साथ थे। उनका नाम नहीं लिया गया।


हमारे पास पूरी रैली और सभी नेताओं के भाषण की रिकार्डिंग है। जिसमें कहीं भी पाकिस्तान के समर्थन में नारेबाजी नहीं है। प्रदर्शन के दौरान पुलिस और एलआईयू की टीम भी मौजूद थी। इस प्रकरण की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। मुशाहिद चौधरी, हाफिज एजाज अहमद अंसारी, अरविंद चौधरी, शकील सरवर हाशमी, नवनीत मिश्रा, रईस खां आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed