फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   district president akhikesh's sp or mulayam's

सपा जिलाध्यक्ष मुलायम वाले या अखिलेश वाले

Fri, 06 Jan 2017 02:54 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद Updated Fri, 06 Jan 2017 02:54 AM IST
विज्ञापन
district president akhikesh's sp or mulayam's
Samajwadi Party
लखनऊ में पिता और पुत्र के बीच पार्टी सिंबल की लड़ाई चल रही है तो जिले में जिलाध्यक्ष की कुर्सी की। ताजा घटनाक्रम में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव समर्थित सपा प्रदेश अध्यक्ष ने मुरादाबाद के जिलाध्यक्ष अतहर हुसैन अंसारी को पद से हटा दिया है।
विज्ञापन


उनकी जगह हाजी इकराम कुरैशी को दोबारा जिले की कमान सौंपी गई है। इसके साथ ही जिले में दो जिलाध्यक्ष हो गए हैं। एक ओर पार्टी तो दूसरी ओर सरकार के जिलाध्यक्ष है। सपा का जिलाध्यक्ष कौन है ये एक सवाल बनता जा रहा है। 
विज्ञापन


प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद बीस नवंबर को शिवपाल यादव ने मुरादाबाद के जिलाध्यक्ष हाजी इकराम कुरैशी को हटाकर उनकी जगह अतहर हुसैन अंसारी को जिम्मेदारी सौंप दी थी। इसके बाद जिले के सपाई दो खेमों में बंट गए।  
विज्ञापन
विज्ञापन


एक जनवरी को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद अखिलेश यादव ने शिवपाल यादव को प्रदेश अध्यक्ष पद से हटा दिया। उनकी जगह नरेश उत्तम पटेल को प्रदेश अध्यक्ष बना दिया। वहीं तीन जनवरी को सपा जिलाध्यक्ष अतहर हुसैन अंसारी और पूर्व जिलाध्यक्ष हाजी इकराम कुरैशी आमने सामने आ गए। पार्टी कार्यालय पर हाईवोल्टेज ड्रामा चला।

गुुरुवार को जिले की सपाई राजनीति में नया मोड़ आ गया। अखिलेश यादव समर्थित प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने प्रदेश के सात जिलाध्यक्षों को पद से हटा दिया। इसमें मुरादाबाद के जिलाध्यक्ष अतहर हुसैन अंसारी का भी नाम शामिल हैं।


उनकी जगह हाजी इकराम कुरैशी को दोबारा जिलाध्यक्ष बनाया गया है। बाकायदा पत्र भी जारी कर दिया गया। कार्यकर्ता दो-दो जिलाध्यक्ष को लेकर असमंजस की स्थिति है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed