फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   District panchayat president'shusband asks for money by hacking id

जिला पंचायत अध्यक्ष के पति की फेसबुक आइडी हैक

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 15 Dec 2020 02:11 AM IST
विज्ञापन
District panchayat president'shusband asks for money by hacking id
मुरादाबाद। साइबर अपराधियों ने सोमवार को जिला पंचायत अध्यक्ष मिथलेश रानी के पति महावीर सिंह की फेसबुक आईडी हैक कर ली। इसके बाद आरोपियों ने मैसेंजर के जरिये मैसेज भेजकर उनके परिचितों, दोस्तों और रिश्तेदारों से रकम की मांग की। एक परिचित ने कॉल कर इसकी जानकारी पीड़ित को दी, तब उन्हें आईडी हैक होने का पता चला। पीड़ित ने इस मामले की शिकायत पुलिस से की है।
विज्ञापन

मझोला थानाक्षेत्र के इंदिरा आवास समिति कांशीराम नगर निवासी मिथलेश रानी जिला पंचायत अध्यक्ष हैं। उनके पति महावीर सिंह लखनऊ सचिवालय में निजी सचिव के पद पर तैनात हैं। महावीर सिंह ने बताया कि सोमवार को साइबर ठगों ने उनकी फेसबुक आईडी आईडी हैक कर ली। इसके बाद कई परिचित, रिश्तेदार और दोस्तों को मार्मिक मैसेज भेजकर किसी से बीस हजार तो किसी से तीस हजार रुपये मांगे। उन्होंने बताया कि कई लोगों ने उन्हें कॉल इसकी जानकारी दी। पीड़ित ने बताया कि उन्होंने एसपी क्राइम लखनऊ से इस मामले की शिकायत की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed