फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   District jail gasping under the burden of prisoners

Moradabad News: बंदियों के बोझ से हांफ रही जिला जेल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 28 Dec 2025 01:54 AM IST
विज्ञापन
District jail gasping under the burden of prisoners
मुरादाबाद। शहर के बीचों बीच स्थित जिला जेल बंदियों के बोझ से हांफ रही है। क्षमता से दोगुने से ज्यादा बंदी होने के कारण बैरकों में इन्हें ठहराने और सुरक्षित रखना जेल प्रशासन के लिए हमेशा चुनौती बना रहता है। करोड़ों रुपये की 100 एकड़ जमीन खरीदने के आठ साल बाद भी नई जेल का निर्माण शुरू नहीं हो सका है।
विज्ञापन

तकरीबन 15 साल पहले जिला प्रशासन ने शहर के बीच स्थित जेल को बाहर शिफ्ट करने के लिए प्रस्ताव तैयार किया था। पुरानी जेल होने के साथ ही हमेशा जेल में क्षमता से ज्यादा बंदी रहते हैं। मंडल के अमरोहा और संभल के बंदी होने के कारण इनकी संख्या और बढ़ जाती है। बंदी को दूसरे जिलों में पेशी पर ले जाने और लाने के दाैरान जेल रोड पर जाम स्थिति बनी रहती है। इसके अलावा मुलाकातियों के वाहनों के कारण भी जाम लगा रहता है। इन समस्याओं को दूर करने के लिए ही जेल को शहर से बाहर शिफ्ट करने की कार्य योजना तैयार की गई। करीब आठ साल पहले अफसरों ने मूंढापांडे के सिरसखेड़ा में जमीन तय की और शासन को फाइल भेजी गई। 100 एकड़ जमीन जेल के लिए खरीदी गई। पहले 3000 बंदियों की क्षमता वाली जेल के निर्माण के लिए शासन को डीपीआर भेजी गई जिसमें कुछ आपत्तियां आने के कारण दोबारा डीपीआर भेजी गई।
विज्ञापन

वर्तमान में पुरानी जेल की क्षमता 906 बंदी रखने की है लेकिन वर्तमान में 1950 बंदी रह रहे हैं। इनमें 70 महिला बंदी हैं। 417 करोड़ का बजट जेल के निर्माण के लिए मांगा गया है। अगर शासन से मंजूरी भी मिल जाती है तो दो से तीन साल का समय तब भी लग जाएगा। तब तक पुरानी जेल में ही क्षमता से अधिक बंदी और कैदी रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

---

जेल में 906 बंदी रखने की क्षमता है लेकिन वर्तमान में 1950 के आस पास बंदी हैं इनमें 70 महिला हैं। नई जेल के निर्माण को मंजूरी मिल गई है। पीडब्ल्यूडी के डीपीआर बनाकर शासन को भेज दिया है। बजट जारी होते ही जेल का निर्माण शुरू हो जाएगा। संभल और अमरोहा में भी अलग जेलों का निर्माण किया जाएगा।
आलोक सिंह, वरिष्ठ जेल अधीक्षक, जिला कारागार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed