फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   District cricket assosiation not charge fee in this sassion

नए सत्र में क्रिकेटरों को नहीं देना होगा पंजीकरण शुल्क

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 06 Jul 2021 02:21 AM IST
विज्ञापन
District cricket assosiation not charge fee in this sassion
मुरादाबाद। कोरोना महामारी को देखते हुए यूपीसीए ने आगामी सत्र में क्रिकेटरों से पंजीकरण शुल्क न लेने की घोषणा की है। इससे क्रिकेट खिलाड़ियों ने राहत की सांस ली है। यूपीसीए के फैसले के बाद मुरादाबाद जिला क्रिकेट संघ या डीसीए ने भी इन आदेशों को अपमी जामा पहनाने की तैयारी शुरू कर दी है। आगामी सत्र के लिए निशुल्क पंजीकरण 10 जुलाई से शुरू होगा। इसका लाभ मंडल के दो हजार क्रिकेट खिलाड़ियों को मिलेगा।
विज्ञापन

मंडल मुरादाबाद में प्रतिवर्ष करीब दो हजार क्रिकेट खिलाड़ी अंडर 14, 16, 19, 23 के वर्ग में भागीदारी करते हैं। इन खिलाड़ियों में मुरादाबाद के एक हजार, रामपुर के 380, संभल के 320 और अमरोहा के 350 खिलाड़ी हैं। इसके लिए जिला क्रिकेट संघ इनका पंजीकरण करती हैं। पंजीकरण के लिए 500 रुपये का शुल्क भी निर्धारित है। लेकिन कोरोना महामारी के कारण पिछले एक साल से कोई भी वार्षिक कलेंडर जारी नहीं किया गया था। जिसके कारण खिलाड़ियों का एक साल से ज्यादा का समय खराब हो गया था। कोरोना के कारण कई अभिभावकों के सामने आर्थिक दिक्कतें आई हैं। ऐसे में खिलाड़ियों को राहत देने के लिए यूपीसीए ने इस सत्र में पंजीकरण शुल्क से पूरी तरह छूट देने का फैसला लिया है। पंजीकरण तिथियों की भी घोषणा कर दी है। पंजीकरण दस जुलाई से ऑफलाइन लिए जाएंगे। खिलाड़ियों को अपना पंजीकरण जिला क्रिकेट एसोसिएशन के पास कराना होगा। उसी के माध्यम से पंजीकरण यूपीसीए के पास भेजा जाएगा।
विज्ञापन

दस जुलाई से क्रिकेट खिलाड़ी हमारे पास अपना ऑफलाइन पंजीकरण करा सकते हैं। इस बार पंजीकरण पूरी तरह निशुल्क होगा। उम्मीद है ज्यादा खिलाड़ी पंजीकरण कराएं। इसलिए समय रहते अपना पंजीकरण करा लें। सभी जिलों के जिला क्रिकेट संघ को यूपीसीए के निर्देश भेेजे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- विजय गुप्ता डीएसए सचिव मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed