{"_id":"6452bccd02724fc076040504","slug":"district-bar-associations-unopposed-committee-took-oath-moradabad-news-c-15-1-mbd1027-134960-2023-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: जिला बार एसोसिएशन की निर्विरोध कमेटी ने ली शपथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: जिला बार एसोसिएशन की निर्विरोध कमेटी ने ली शपथ
विज्ञापन
मुरादाबाद। जिला बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव में निर्विरोध कमेटी ने बुधवार को शपथ ग्रहण कर ली। मुख्य अतिथि जनपद न्यायाधीश ने सभी सदस्यों को शपथ दिलाई एवं शुभकामनाएं दीं।
जिला बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव प्रक्रिया के बाद सभी पदों पर निर्विरोध प्रत्याशियों को चुना गया था। जिन्हें बुधवार को जनपद न्यायाधीश डॉ. अजय कुमार द्वारा शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर बार कौंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के पूर्व अध्यक्ष शिरीष मेहरोत्रा विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि बार कौंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश अधिवक्ताओं के हित को ध्यान में रखते हुए बहुत सी योजनाओं को लाने के लिए प्रयास कर रही है। एसोसिएशन के अध्यक्ष पद पर ठाकुर सोमपाल सिंह, महासचिव सरदार प्रकाश वीर सिंह के साथ वरिष्ठ उपाध्यक्ष शेर सिंह एवं उपाध्यक्ष पद के लिए गजराम सिंह, डॉ. संध्या दीक्षित ने शपथ ली। कोषाध्यक्ष पद के लिए भीकम सिंह के अलावा सदस्य कार्यकारिणी वरिष्ठ ग्रुप में अमरूददीन, गजेंद्र पाल सिंह, महेंद्र कुमार सैनी, ऋषि कुमार सक्सेना, चैतन्य पाल सिंह, शकील अहमद ने बार के संविधान के प्रति शपथ ली।