{"_id":"694ee6fda106bc040e06f61c","slug":"dispute-over-missing-jewellery-worth-rs-5-lakh-from-a-villager-investigation-on-complaint-thakurdwara-news-c-279-1-mo11005-112862-2025-12-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: ग्रामीण के पांच लाख के जेवर गायब होने का विवाद, शिकायत पर जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: ग्रामीण के पांच लाख के जेवर गायब होने का विवाद, शिकायत पर जांच
Sat, 27 Dec 2025 01:20 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
Updated Sat, 27 Dec 2025 01:20 AM IST
विज्ञापन
ठाकुरद्वारा। एक ग्रामीण के नगर सराफा व्यापारी की दुकान से पांच लाख के जेवर गायब हो गए। जेवर न मिलने पर ग्रामीण ने इसकी शिकायत मुख्यमंत्री पोर्टल पर की। जिस पर शुक्रवार को दोनों पक्ष कोतवाली पहुंचे।
गांव रामनगर खागूवाला निवासी नसीम ने पुलिस को बताया कि वह 19 नवंबर को अपने जेवर लेने नगर के बाजार गंज स्थित एक सराफा की दुकान पर गया था। वहां से उसके जेवरों का थैला गायब हो गया। जिसकी शिकायत उसने सराफा से की लेकिन उसके जेवर नहीं दिए। बताया जाता है ग्रामीण ने सराफा की दुकान पर अपने जेवर गिरवी रखे थे और पैसे देकर उसने अपने जेवर वापस लिए लेकिन उसका थैला वहां से गायब गया। सराफ का कहना है कि वह जेवर लेकर उसकी दुकान से लेकर चला गया था। उसके यहां से जेवर का थैला गायब नहीं हुआ है। सीसीटीवी दिखाने की बात कहने पर व्यापारी ने कह दिया कि उस दिन उसका सीसीटीवी खराब था। इस बारे में कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक मनोज परमार का कहना है कि शिकायत की जांच की गई तो पता चला कि ग्रामीण अपना जेवर का थैला वहां से ले गया था। कहीं ओर गिर सकता है। दोनों पक्षों में समझौता होने की जानकारी मिली है।