फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   dispute

प्रदेश अध्यक्ष की मौजूदगी में भिड़े भाजपाई, जमकर हंगामा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 06 Mar 2020 01:36 AM IST
विज्ञापन
dispute
मुरादाबाद। प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह की मौजूदगी में गुरुवार को भाजपाइयों में जमकर जूतम पैजार हुई। सर्किट हाउस में प्रदेश अध्यक्ष से मिलने पहुंचे भाजपा कार्यकर्ता जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह चौहान के टोकाटाकी करने पर उनसे भिड़ गए। जिलाध्यक्ष और महानगर अध्यक्ष के खिलाफ कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी की। दोनों पक्षों में मारपीट की नौबत आता देख क्षेत्रीय अध्यक्ष अश्वनी त्यागी ने बीच बचाव किया और कार्यकर्ताओं को दूसरे कक्ष में ले गए। बाद में प्रदेश अध्यक्ष से भी कार्यकर्ताओं ने शिकायत की कि पुराने कार्यकर्ताओं की अनदेखी करके नए लोग संगठन में मनमानी कर रहे हैं।
विज्ञापन

भाजपा कार्यकर्ता के करीब 20-25 कार्यकर्ता गुरुवार सुबह करीब 10 बजे प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह से मिलने सर्किट हाउस पहुंचे थे। प्रदेश अध्यक्ष कक्ष में नहीं थे तो कार्यकर्ताओं ने क्षेत्रीय अध्यक्ष अश्वनी त्यागी को अपनी समस्या बताना शुरू कर दिया। असंतुष्ट भाजपाइयों का नेतृत्व कर रहे आरडी चतुर्वेदी ने आरोप लगाया अचानक पार्टी में आए राजपाल चौहान को तुरंत पार्टी ने टिकट देकर दो - दो बार विधानसभा का चुनाव लड़वा दिया। चुनाव हारने के बाद जिलाध्यक्ष बना दिया। इसी तरह महानगर अध्यक्ष धर्मेेंद्र नाथ मिश्रा पर कमेटी में पुराने कार्यकर्ताओं को दरकिनार कर नए लोगों को पद देने के आरोप लगाए। आरोप लगाया कि दशकों से पार्टी की सेवा कर रहे कार्यकर्ताओं की उपेक्षा कर एक ही व्यक्ति को दो - दो पद दिए जा रहे हैं। नियमों से हटकर 50 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को दायित्व देने, ठेकेदारों को संगठन में पद देने, नामित पार्षदों की सूची में पुराने कार्यकर्ताओं की उपेक्षा करने के आरोप लगाए। असंतुष्ट भाजपाई क्षेत्रीय अध्यक्ष को ज्ञापन दे रहे थे तभी वहां पहुंचे जिलाध्यक्ष राजपाल चौहान ने उन्हें वहां से निकलने को कहा। इस पर दोनों पक्षों में टकराव हो गया। गाली गलौज के बाद नौबत मारपीट की आई तो क्षेत्रीय अध्यक्ष ने बचाव किया और दूसरे कमरे में ले जाकर लोगों की बातें सुनीं। बाद में असंतुष्ट भाजपाइयों ने प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह मिलकर यही बातें दोहराईं। असंतुष्ट भाजपाइयों में आशीष चंद्र त्रिवेदी, भरत टंडन, रचित अग्रवाल, हरीश भसीन, अमित शर्मा आदि शामिल थे।
विज्ञापन

कुछ लोग अपने समायोजन के लिए मुझसे और प्रदेश अध्यक्ष से मिले थे। उनकी बातें सुन ली गई हैं और आश्वासन दिया गया है। - अश्वनी त्यागी, क्षेत्रीय अध्यक्ष, भाजपा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed