{"_id":"68d85068fec48cb6ab040f71","slug":"disposal-on-papercomplainant-dissatisfied-moradabad-news-c-15-mbd1002-740203-2025-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: कागजों में निस्तारण...शिकायतकर्ता असंतुष्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: कागजों में निस्तारण...शिकायतकर्ता असंतुष्ट
विज्ञापन
मुरादाबाद। ऑनलाइन होने वाली शिकायतों का कागज पर निस्तारण भले ही संतोषजनक हो रहा है, लेकिन फोन पर लिए गए फीडबैक में बड़ी संख्या में शिकायतकर्ता असंतुष्ट हैं। सबसे ज्यादा 77 फीसदी कृषि विभाग से असंतुष्टी का फीडबैक है। डीएम का कहना है कि मांग संबंधी शिकायतों में असंतुष्टी का फीडबैक ज्यादा रहता है।अगस्त महीने में जनपद स्तर पर आईजीआरएस और सीएम पोर्टल के माध्यम से प्राप्त शिकायतों के निस्तारण के बाद 5185 शिकायतों पर लखनऊ से फीडबैक लिया गया। इसमें से 2485 शिकायतों पर शिकायतकर्ताओं ने नकारात्मक फीडबैक दिया है। सबसे ज्यादा नकारात्मक फीडबैक वाले पांच विभागों में उप निदेशक कृषि विभाग सबसे ऊपर हैं। इनके यहां 309 में से 240 मामलों में नकारात्मक फीडबैक मिला है। इसी तरह तहसीलदार मुरादाबाद से संबंधित 224 मामलों में से 125, नगरायुक्त मुरादाबाद से संबंधित 251 में से 121 और 388 में से 166 मामलों में शिकायतकर्ताओं ने असंतुष्टि व्यक्त की। वहीं, अधिशासी अभियंता विद्युत से संबंधित 1040 मामलों में से 354 शिकायतकर्ता संतुष्ट नहीं हुए हैं।
00
बिल संशोधन के बजाय नए मीटर की लगाई रिपोर्ट
मझोली निवासी असरफ अली ने बताया कि बिजली विभाग ने नया मीटर लगाया था। इसके बाद एक ही महीने में दस हजार रुपये का बिल आया था। हमारे पास पुराने सभी बिल हैं। पहले कभी ऐसा नहीं हुआ है। अधिक बिल आने के डर से हमने दो महीने से लाइट नहीं चलाई है। विभागीय अधिकारियों ने गलत बिल संशोधन करने के बजाय नया मीटर स्थापित करना दिखा दिया है। जून महीने में शिकायत निस्तारित हुई थी। इसके बाद असंतुष्ट का फीडबैक दिया और कार्यालय के चक्कर लगाए, लेकिन अभी तक कोई सुनवाई नहीं हुई है।
00
दो बार आईजीआरएस पर शिकायत के बाद नहीं हुआ समाधान
गांव फरहेदी ब्लॉक कुंदरकी निवासी कौशल गिरी ने बताया कि उनकी मम्मी जयावती के नाम से खेत हैं। हमारे दो बैंक में अकाउंट है। हमने दोनों अकाउंट की केवाईसी करवा ली है। किसान सम्मान निधि के लिए दो-तीन बार आवेदन भी किया है। लेकिन किसान सम्मान निधि नहीं आ रही है। संबंधित अधिकारी कह देते हैं कि जो हमारे करने का काम है, कर दिया। लेकिन यह नहीं बता रहे हैं कि हमारे आवेदन में क्या गलती है। दो बार आईजीआरएस पर कर चुके हैं, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ है।
विज्ञापन
00
बिना संपर्क किए ही निस्तारित कर दी शिकायत
गांव सरथल ब्लॉक बिलारी निवासी फरहत अली ने बताया कि किसान सम्मान निधि की 19वीं और 20वीं किस्त मुझे नहीं मिली थी। इसकी मैंने आईजीआरएस पर शिकायत की थी। लेकिन विभागीय अधिकारियों ने मुझसे संपर्क किए बिना ही मेरी शिकायत को निस्तारित दिखा दिया है। निस्तारित शिकायत में लिखा है कि मैंने आधार की प्रति नहीं दिखाई है। जबकि आधार कार्ड, बैंक खाता, खतौनी सभी कागज मेरे पास हैं। यदि अधिकारी मुझसे संपर्क कर बताते कि यह कमी है तो मुझे पता चलता है। निस्तारण कैसे हो गया मुझे जानकारी नहीं है।
00
निस्तारण के बाद शिकायतकर्ता से फोन पर जानकारी ली जाती है। कुछ शिकायतें मांग संबंधी जैसे सड़क निर्माण आदि की होती हैं। इन पर कार्रवाई में समय लगता है। बजट मिलने पर यह कार्य भी करवाए जा रहे हैं। साथ ही डिफॉल्ट होने पर वेतन रोकने की भी कार्रवाई की जाती है।
अनुज सिंह, डीएम