फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Discussion on creating an ideal classroom in the new academic session

Moradabad News: नए शिक्षा सत्र में आदर्श कक्षा बनाने पर की चर्चा

Wed, 16 Apr 2025 01:13 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Wed, 16 Apr 2025 01:13 AM IST
विज्ञापन
Discussion on creating an ideal classroom in the new academic session
कुंदरकी। पूर्व माध्यमिक विद्यालय रतनपुर कला द्वितीय में मासिक संकुल स्तरीय बैठक हुई जिसकी शुरुआत मां सरस्वती के समक्ष पुष्प अर्पित करके की गई। विद्यालय की अदीबा, कहकशा, सपना, सोफिया, आराध्या, कनक, सुनीता आदि बच्चों ने सुंदर कार्यक्रम प्रस्तुत किया। इसके बाद उपस्थित संकुल शिक्षक विनीत कुमार गुप्ता, दीपक गोले, राजीव कुमार, अनिल कुमार गुप्ता एवं शाजिया इशराक ने संविधान के मौलिक अधिकार के साथ-साथ प्रशिक्षण हैंडआउट्स ,प्रिंट रिच सामग्री, किट, तालिका, दीक्षा एप, रीड अलांग एप, पीएम-इ विद्या चैनल, निपुण लक्ष्य, समर्थ एप एवं टीएलएम निर्माण पर चर्चा की। शिक्षक धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने शिक्षकों से अपनी उचित भूमिका निभाने का आह्वान किया।
विज्ञापन

अंत में प्रधानाध्यापिका रंजना सिंह ने सभी का आभार व्यक्त किया। वहीं प्राथमिक विद्यालय इमरतपुर सिरसी में संकुल बैठक की शुरुआत खंड शिक्षा अधिकारी त्रिलोकी नाथ, प्रधानाध्यापिका रेखा रानी और संकुल शिक्षकों द्वारा मां सरस्वती और डाॅ आंबेडकर जी के समक्ष दीप प्रज्वलित कर की गई। बैठक में नए शैक्षिक सत्र, आदर्श कक्षा पर चर्चा की, उसके बाद संकुल शिक्षक मुन्नी सिंह द्वारा अपने अनुभव सभी के साथ साझा किए गए। शिक्षिका नीति गोयल द्वारा इको क्लब फॉर मिशन लाइफ पर चर्चा करते हुए उसके कार्यों और गतिविधियों को बताया। शिक्षिका अंशु रानी जी द्वारा शारदा कार्यक्रम पर चर्चा की। उधर उच्च प्राथमिक विद्यालय ऊंचाकानी में संकुल बैठक हुई जिसमें शिक्षक ब्रह्मसिंह द्वारा मां सरस्वती के आगे दीप प्रज्वलित कर की गई। छात्राओं द्वारा स्वागत प्रस्तुत किया गया। संकुल शिक्षिका शालिनी ने मैं कोन हूं गतिविधि कार्रवाई और दूसरे सत्र में एक सीख एक बदलाव करके शिक्षण को प्रभावी बनाने को प्रेरित किया। शिक्षक नरेश वर्मा, फहीमुद्दीन, उस्मान राही, जोगेंद्र, सुशील तोमर, शिक्षिका अर्चना सिंह ने अपने प्रयास और बच्चों के ज्यादा से ज्यादा नामांकन करने पर बल दिया। हैं
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed