फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Discussion on brain care through technology

Moradabad News: तकनीक के जरिये दिमाग की देखभाल पर हुई चर्चा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 15 Oct 2023 01:45 AM IST
विज्ञापन
Discussion on brain care through technology
मुरादाबाद। आजकल लोग अपना काफी समय मोबाइल पर खर्च कर रहे हैं। ऐसे में बेहतर है कि मोबाइल के जरिये ही दिमाग की देखभाल की जाए। यह बात नोएडा से आए मानसिक रोग विशेषज्ञ डॉ. सरस प्रसाद ने कही। उन्होंने आईएमए के सदस्यों व कार्यक्रम में मौजूद लोगों को यस माइंडी बेवसाइट की जानकारी दी।
विज्ञापन

कहा कि इसमें दिमागी सेहत से जुड़े सभी बिंदु विस्तार से दिए गए हैं। इसके जरिये डिप्रेशन के लक्षण, इलाज जान सकते हैं। डिप्रेशन के अलावा स्किजोफ्रेनिया जैसी मानसिक बीमारियों की जानकारी भी वेबसाइट होने का दावा किया। डॉ. सरस ने यह जानकारी माइंड एंड बॉडी फाउंडेशन की ओर से आयोजित मानसिक स्वास्थ्य कार्यशाला में दी। कार्यशाला का आयोजन आईएमए भवन में शनिवार को हुआ। इस कार्यशाला में बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक होने वाले मानसिक विकारों पर विस्तार से चर्चा हुई।
विज्ञापन

मनोरोग चिकित्सक डॉ. नीरज गुप्ता ने बताया की मानसिक रोगों का इलाज संभव है। कुछ दवाएं, रासानियक तत्व, शराब और अन्य नशीले पदार्थ आदि का सेवन छोड़ने की सलाह दी। डॉ. अनंत राणा ने आत्महत्या करने वाले व्यक्ति के लक्षण पहचानने के बारे में बताया। डॉ. निमिश गुप्ता ने वृद्ध लोगों में दो सबसे आम मानसिक विकार डिप्रेशन एवं डिमेंशिया के बारे में बताया। डॉ. मेघना गुप्ता ने बच्चों में स्कूल न जाने की समस्या पर चर्चा की। बताया कि यदि माता पिता के सामने यह समस्या आए तो उसका निवारण कैसे करें। कार्यशाला में मुख्य अतिथि कमिश्नर आंजनेय कुमार सिंह रहे। विशिष्ट अतिथि सीएमओ डॉ. कुलदीप सिंह, सीनियर सिटीजन वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष डीके गुप्ता, रोटरी क्लब से दीपा खन्ना मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

आईएमए के नवनिर्वाचित अध्यक्ष डॉ. रवि गंगल ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन सचिव डॉ. श्रुति खन्ना व डॉ. बबीता गुप्ता ने किया। कार्यक्रम में डॉ. क्षिति राणा, डॉ. ऋचा गंगल, डॉ. अनुराग खन्ना, डॉ. सुधीर मिड्डा, डॉ. प्रीती गुप्ता, डॉ. सीमा मिड्डा, डॉ. राजेश रस्तोगी, डॉ. अनीता रस्तोगी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed