फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Discussion held at RSM PG College on National Sports Day

Moradabad News: आरएसएम पीजी कॉलेज में राष्ट्रीय खेल दिवस पर हुआ संवाद

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 28 Aug 2026 02:15 AM IST
विज्ञापन
Discussion held at RSM PG College on National Sports Day
सुरजन नगर। राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर आरएसएम पीजी कॉलेज, रामपुर घोघर में खेलो इंडिया संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को खेलों के महत्व, स्वस्थ जीवनशैली तथा खेल के क्षेत्र में युवाओं के लिए उपलब्ध अवसरों की जानकारी दी गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख डॉ. वीर सिंह सैनी रहे। विशिष्ट अतिथि संजय कुमार राजपूत रहे। कॉलेज के प्राचार्य डॉ. दीपक चौहान तथा प्रबंधक राजेश कुमार ने भी विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। ग्राम प्रधान लेखराज सिंह विशिष्ट रूप से उपस्थित रहे।
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि खेल केवल शारीरिक विकास का माध्यम नहीं हैं, बल्कि इनके माध्यम से अनुशासन, टीम भावना, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता का भी विकास होता है। विद्यार्थियों से नियमित रूप से खेल गतिविधियों में भाग लेने का आह्वान किया गया। कार्यक्रम में कॉलेज के शिक्षक एवं स्टाफ डॉ. दीपिका, नवदीप सिंह, विमल कुमार, निर्मल सिंह, देवेंद्र सिंह, सत्येंद्र सिंह, डॉ. देशमित्र त्यागी, ऋषिराम सिंह, नदीम, सुरेंद्र सिंह, अवधेश कुमार, लव कुमार, नवीन कुमार, मेघराज सिंह, अमित कुमार और डॉ. रीता रानी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed