फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Disabled person dies due to ADO's scolding

Moradabad News: एडीओ की डांट के चलते विकलांग की हुई मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 22 Sep 2023 01:55 AM IST
विज्ञापन
Disabled person dies due to ADO's scolding
मुरादाबाद।
विज्ञापन

डीएम को प्रार्थनापत्र देकर एक मजदूर ने आरोप लगाया कि प्रभारी सहायक विकास अधिकारी के दुर्व्यवहार के चलते उसका विकलांग भाई तनाव ग्रस्त हो गया। इलाज के लिए अस्पताल जाते समय उसके भाई की मौत हो गई।
मुरादाबाद तहसील के गांव समाथन निवासी वीरेंद्र सिंह ने डीएम को प्रार्थनापत्र देकर बताया कि उसका भाई मुनेश कुमार विकलांग था। 24 अगस्त को उसने आवास योजना के तहत प्रार्थनापत्र दिया था। इस मामले में जांच के लिए प्रभारी सहायक विकास अधिकारी (एडीओ) को मिली। एडीओ जांच करने के लिए उसके घर नहीं आए। गांव के एक युवक ने बताया कि एडीओ उसे बुलाए हैं। 27 अगस्त को विकलांग भाई लदावली गया।
विज्ञापन

आरोप लगाया कि आवास पास कराने के लिए एडीओ ने विकलांग से 50 हजार रुपये की मांग की। मुनेश ने पैसे मांगने पर विरोध जताया। इसके बाद एडीओ ने अपशब्दों का प्रयोग करते हुए उसे घर से भगा दिया। इसके बाद विकलांग भाई की तबियत खराब हो गई। बगैर मौका मुआयना किए एडीओ ने विकलांग को अपात्र घोषित कर दिया। तनाव के चलते उसके भाई की हालत खराब हो गई। तनाव के चलते एक सितंबर को उसके भाई की मौत हो गई। इस मामले में उसने एडीओ से मुलाकात कर भाई की मौत का आरोप लगाया। एडीओ ने उसे जान से मारने की धमकी दी। इस मामले में डीएम ने घटना की जांच बीडीओ को करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed