फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Dirty water is flowing on the road, children are unable to go to school

Moradabad News: सड़क पर बह रहा गंदा पानी, बच्चे नहीं जा पा रहे स्कूल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 23 Nov 2025 02:26 AM IST
विज्ञापन
Dirty water is flowing on the road, children are unable to go to school
वार्ड. 20 भीमाठेर में पानी से डूबी सड़क
मुरादाबाद। भीमाठेर के भट्टा मोहल्ले को जाने वाली सड़क पर बिना बारिश के जलभराव की स्थिति बनी हुई है। मार्ग पर नालियों का निर्माण न होने की वजह से गंदा पानी सड़कों पर जमा हो रहा है जिससे करीब 50 घर प्रभावित हो रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि पिछले कई सालों से यह स्थिति बनी हुई है लेकिन किसी भी तरह की सुनवाई नहीं हो रही है। हालात यह हैं कि मार्ग से गुजरकर बच्चे स्कूल तक नहीं जा पा रहे हैं। उन्हें साइकिल या गाड़ियों पर बिठाकर रास्ता पार कराया जा रहा है।
विज्ञापन

मोहल्ले के रहने वाले इरफान खां ने बताया कि सड़क कई दिनों से पूरी तरह पानी में डूबी है और लोगों का आवागमन मुश्किल हो गया है। मुख्य मार्ग ऊंचाई पर होने के चलते घरों का पानी बड़े नाले तक नहीं पहुंच पाता है और मोहल्ले की सड़क पर ही जलभराव की स्थिति बनी हुई है। सड़क पर पानी भरने की वजह से कीचड़ और दुर्गंध से भी लोगों को परेशान होना पड़ता है। बच्चों को स्कूल जाना हो या फिर बुजुर्गों व महिलाओं को निकलना हो सब इसी गंदे पानी से होकर गुजर रहे हैं। अक्सर फिसलकर गिरने की घटनाएं हो रही हैं। पास ही एक मस्जिद भी जिसके नमाजी भी इसी पानी में रास्ता बनाकर मस्जिद पहुंचते हैं। उस्मान खां ने कहा कि स्थानीय पार्षद के साथ ही निगम में कई बार नालियों की मरम्मत कराने के लिए कहा है लेकिन अबतक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed