{"_id":"62bf572fad76f23d16103f02","slug":"dirtiness-thrown-on-kapil-giri-and-diciple-city-news-mbd433264897","type":"story","status":"publish","title_hn":"ये हैं बुलडोजर बाबा बोलकर आरोपियों ने साधु और उनकी शिष्या पर फेंकी गंदगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ये हैं बुलडोजर बाबा बोलकर आरोपियों ने साधु और उनकी शिष्या पर फेंकी गंदगी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद। हरिद्वार के जूना अखाड़े के नागा बाबा कपिल गिरि और उनकी शिष्या मंशा गिरी ने एक वीडियो जारी किया। जिसमें उन्होंने दावा कि है कि मुरादाबाद में कुछ युवकों ने उन्हें देखकर बोले कि ये हैं बुलडोजर बाबा। इसके बाद उन पर गंदगी फेंक दी गई। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसका चालान कर दिया है।
यह घटना 29 जून की रात गलशहीद थानाक्षेत्र में ईदगाह चौराहे के पास की है। नागा बाबा साधु कपिल गिरि और मंशा गिरी ने बताया कि 29 जून की रात करीब साढ़े नौ बजे डबल फाटक से ईदगाह चौराहे होते हुए ई-रिक्शा से मंडी चौक जा रहे थे। अभी ई रिक्शा से ईदगाह चौराहे के पास पहुंचे था। इसी दौरान सड़क किनारे बैठे कुछ युवकों ने उन्हें देखकर गंदे कमेंट्स किए। कुछ लोग बोल रहे थे कि ये हैं बुलडोजर बाबा। इसी दौरान उन पर पॉलिथीन में गंदगी भर कर फेंक दी। जिससे उनके कपड़े गंदे हो गए। उन्होंने इसका विरोध किया तो युवक गाली गलौज करने लगे। बाबा और उनकी शिष्या गलशहीद थाने पहुंच गए। यहां उन्होंने पुलिस से पूरे मामले की शिकायत की। बाबा का आरोप है कि पुलिस ने अपने हिसाब से तहरीर लिखवाई। इसके बाद उन्हें हरिद्वार भिजवा दिया गया। इस मामले में एक आरोपी नुसरत को गिरफ्तार कर उसका चालान किया गया है। जिसे पुलिस मानसिक रूप से कमजोर बता रही है। वह गलशहीद के ईदगाह क्षेत्र से है।