{"_id":"677e0d4b881aff28e0049780","slug":"digging-of-ancient-well-started-in-moradabad-after-sambhal-2025-01-08","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: अब इस जिले में प्राचीन कुएं की खोदाई, एसडीएम-सीओ के साथ भारी पुलिस बल तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: अब इस जिले में प्राचीन कुएं की खोदाई, एसडीएम-सीओ के साथ भारी पुलिस बल तैनात
Wed, 08 Jan 2025 11:19 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
Published by: शाहरुख खान
Updated Wed, 08 Jan 2025 11:19 AM IST
सार
संभल के बाद इस जिले के रतनपुर कला गांव के शिव मंदिर के बाहर स्थित प्राचीन कुएं की खोदाई का काम चल रहा है। गांव के एक पक्ष ने प्राचीन कुएं को दूसरे पक्ष पर बंद करने का आरोप लगाया था।
विज्ञापन
संभल के बाद इस जिले में कुएं की खोदाई
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
संभल के बाद मुरादाबाद में प्राचीन कुएं की खोदाई का काम शुरू हो गया है। बुधवार की सुबह करीब 6:00 बजे रतनपुर कला गांव के शिव मंदिर के बाहर स्थित प्राचीन कुएं की खोदाई का कार्य शुरू किया गया। मौके पर भारी पुलिस बल मौजूद है।
जानकारी के अनुसार, एसडीएम बिलारी विनय कुमार, सीओ हाईवे कुलदीप गुप्ता के साथ पाकबड़ा और कई थानों की पुलिस गांव पहुंची है। दिन निकलने से पहले ही पहले ही जेसीबी की मदद से प्रशासन ने खोदाई करवाना शुरू करवा दिया।
गांव के हिंदू पक्ष ने प्राचीन कुएं को दूसरे पक्ष पर बंद करने का आरोप लगाया था। आरोप था कि इस कुएं को पाट दिया गया है। इसके बाद उन्होंने कहा था कि हमारे धार्मिक कार्य इस कुएं पर होते थे जो इसको पटने के बाद बंद हो गए हैं।
विज्ञापन
हिंदू पक्ष ने एसडीम और पुलिस प्रशासन से स्कूल की खोदाई की मांग की थी। कई दिनों से इस कुएं की खोदाई के लिए बैठकों का दौर जारी था। बुधवार सुबह भारी पुलिस बल के साथ पुलिस और प्रशासन के लोग पहुंचे। यहां जेसीबी से कुएं की खोदाई शुरू कर दी। गांव में माहौल शांतिपूर्ण है। पुलिस और एलआईयू की टीम पूरे गांव पर निगाह रखे है।

इस मामले पर थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया गांव में पूरी तरह शांति है किसी तरह का कोई विवाद नहीं है। खुदाई का कार्य जारी है। दोपहर तक पूरा काम निपटा लिया जाएगा।