{"_id":"6171c1e2a9179e6a8e2bf39e","slug":"dig-honored-51-police-personnel-including-two-sps-city-news-mbd4069762185","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीआईजी ने दो एसपी समेत 51 पुलिस कर्मियों को किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीआईजी ने दो एसपी समेत 51 पुलिस कर्मियों को किया सम्मानित
विज्ञापन
मुरादाबाद। डीआईजी शलभ माथुर ने गुरुवार को एसपी सिटी और एएसपी समेत 51 पुलिस कर्मियों को सम्मानित किया। हत्या, अपहरण, लूट समेत अन्य संगीन वारदातों का खुलासा करने पर पुलिस कर्मी प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किए गए।
पाकबड़ा निवासी ऑटो पार्ट्स कारोबारी कुलदीप गुप्ता की अपहरण के बाद हत्या कर दी गई थी। इस हत्याकांड का खुलासा करने पर एसपी सिटी अमित आनंद, एसपी क्राइम अशोक कुमार, एएसपी अनिल यादव और पाकबड़ा थाने प्रभारी योगेंद्र कृष्ण यादव समेत 27 पुलिस कर्मियों को प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया गया। भोजपुर थाना क्षेत्र के काफियाबाद में राशन डीलर के पति सिक्योरिटी गार्ड सुरेंद्र सिंह की हत्या के खुलासे के लिए डीआईजी ने एसओजी प्रभारी अजयपाल सिंह, भोजपुर एसओ राशिद अली समेत 16 पुलिस कर्मी सम्मानित किए गए।
मझोला क्षेत्र से अपहरण की किशोरी की बरामदगी के लिए एसओजी टीम औ मझोला थाने के तीन सिपाही समेत किए गए। सिविल लाइंस में तीन साल की बच्ची की हत्या का खुलासा करने पर सिविल लाइंस थाने के अपराध निरीक्षक रहे गजेंद्र त्यागी समेत चार पुलिस कर्मियों को सम्मानित किया गया।