फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   DIG handed over the investigation of kidnapped teenager case to Sambhal police

डीआईजी ने अपहृत किशोरी मामले की जांच संभल पुलिस को सौंपी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 07 Aug 2021 01:30 AM IST
विज्ञापन
DIG handed over the investigation of kidnapped teenager case to Sambhal police
मुरादाबाद। छह माह तक अपहृत किशोरी को खोजपाने व आरोपी को गिरफ्तार करने में नाकाम रही जिले की पुलिस पर लग रहे तरह-तरह के आरोप पर डीआईजी ने मामले की जांच जिला पुलिस से हटाकर संभल पुलिस को सौंप दी है। इधर पीड़ित परिवार की ओर से एसएसपी कार्यालय के समक्ष दिया जा रहा धरना 24वें दिन भी जारी रहा। वक्ताओं ने इस मामले में शुरू से शिथिलता बरतने वाले आरोपी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

मझोला थानाक्षेत्र के कांशीराम नगर में अपने मामा के घर आई संभल के धनारी निवासी एक व्यक्ति की 13 वर्षीय पुत्री 10 जनवरी 2021 को अचानक लापता हो गई थी। किशोरी के पिता ने इस मामले में विष्णु शर्मा नाम के युवक के खिलाफ किशोरी को अपहरण करने का केस दर्ज कराया था। छह माह बाद भी मझोला थाना पुलिस जब किशोरी को खोज पाने और आरोपी को गिरफ्तार करने में नाकाम रही पुलिस के खिलाफ किशोरी के पिता, मां और भाई ने एसएसपी कार्यालय के सामने 14 जुलाई को बेमियादी धरना शुरू कर दिया था। जो शुक्रवार 24 वें दिन भी जारी रहा। पीड़ित परिवार के समर्थन में शुक्रवार को जीविका बचाओ आंदोलन के हरिकिशोर सिंह ने पीड़ित परिवार के साथ डीआईजी शलभ माथुर से मुलाकात की। पीड़ित परिवार ने स्थानीय पुलिस पर मामले के खुलासे के लिए ठोस प्रयास न करने का आरोप लगाया। डीआईजी ने बताया कि इस मामले में जिला पुलिस पर पीड़ित परिवार व उसके समर्थन में उतरे संगठन लगातार आरोप लगा रहे थे। जिसके चलते पूरे मामले की जांच संभल जिले की पुलिस को सौंप दी गई है।
विज्ञापन

इधर पीड़ित परिवार द्वारा एसएसपी कार्यालय पर दिया जा रहा धरना शुक्रवार 24वें दिन भी जारी रहा। इस मौके पर हुई सभा को हरिकिशोर सिंह, भाकपा (माले) के रोहिताश सिंह राजपूत समेत कई वक्ताओं ने संबोधित करते हुए इस मामले में शुरू से ही ढिलाई बरतने वाले दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग की। हरिकिशोर ने बताया कि 13 अगस्त को धरने के एक माह पूरा होने के अवसर पर विभिन्न संगठन संयुक्त रूप से शहर में जुलूस निकाल कर जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed