{"_id":"66a6e6845f063f81a0079b94","slug":"dig-cycled-70-km-to-check-security-of-kanwar-yatra-moradabad-news-c-15-1-mbd1014-447710-2024-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: डीआईजी ने 70 किमी साइकिल चलाकर जांची कांवड़ यात्रा की सुरक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: डीआईजी ने 70 किमी साइकिल चलाकर जांची कांवड़ यात्रा की सुरक्षा
विज्ञापन
मुरादाबाद। डीआईजी मुनिराज जी ने रविवार को लखनऊ-दिल्ली हाईवे पर मुरादाबाद से ब्रजघाट तक 70 किमी साइकिल चलाकर कांवड़ यात्रा की सुरक्षा जांची। इस दौरान उन्होंने कांवड़ियों और ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों से भी बातचीत की और उनका हाल जाना।
डीआईजी मुनिराज जी रविवार की सुबह छह बजे सरकारी गाड़ी छोड़कर कांवड़ रूट की सुरक्षा जांचने के लिए साइकिल पर सवार होकर निकले। डीआईजी टोपी और टी शर्ट पहने थे। रास्ते में उन्होंने रूट डायवर्जन की स्थिति के बारे में अधीनस्थों से चर्चा की। डीआईजी के आने की जानकारी मिलने पर पुलिस अधिकारी और कर्मचारी अपनी ड्यूटी पर मुस्तैदी के साथ तैनात रहे।
अमरोहा में पहले से ही पुलिसकर्मी अलर्ट हो गए थे। साइकिल से सीधे डीआईजी ब्रजघाट पहुंचे। यहां उन्होंने कांवड़ियों से बातचीत की और सुरक्षा व्यवस्था की हकीकत जानने की कोशिश की। उन्होंने अधीनस्थ पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। लापरवाही सामने आने पर उन्होंने कार्रवाई की भी चेतावनी दी।
विज्ञापन
पुलिसकर्मियों का कहना था कि मुजफ्फरनगर में कांवड़ यात्रा पर आतंकी हमले की आशंका जताई गई है। इसी कारण सतर्कता भी बढ़ी है। ब्रजघाट से बरेली, रामपुर, मुरादाबाद, संभल, बदायूं समेत आसपास के कई जिलों के शिवभक्त बड़ी संख्या में कांवड़ लेने आते हैं। दूसरे सोमवार पर जलाभिषेक के लिए बड़ी संख्या में कांवड़िये ब्रजघाट पहुंचे। इसको लेकर प्रशासन अलर्ट रहा। सादे कपड़ों में भी पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया। स्थानीय खुफिया एजेंसी भी कांवड़ियों पर नजर रख रही हैं।