फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Diarrhea cases should be recorded in the OPD register.

Moradabad News: ओपीडी रजिस्टर में दर्ज हों डायरिया के मामले

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 26 Nov 2025 02:30 AM IST
विज्ञापन
Diarrhea cases should be recorded in the OPD register.
मुरादाबाद। स्वास्थ्य विभाग की ओर से पापुलेशन सर्विसेज इंटरनेशनल इंडिया और केनव्यू द्वारा संचालित डायरिया से डर नहीं कार्यक्रम की समीक्षा की गई। सीएमओ कार्यालय के सभागार में डिप्टी सीएमओ डॉ. प्रवीण श्रीवास्तव की अध्यक्षता में यह बैठक हुई।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि डायरिया के मामलों को स्वास्थ्य इकाई के ओपीडी रजिस्टर में दर्ज किया जाए। मरीज की स्थिति के अनुसार इलाज व रिपोर्टिंग की जाए। स्वास्थ्य सेवाओं की रिपोर्टिंग सही तरीके से हेल्थ मैनेजमेंट इन्फार्मेशन सिस्टम (एचएमआईएस) पर अपलोड किया जाए। पीएसआई इंडिया के मो. रिजवान ने डायरिया से डर नहीं कार्यक्रम के तहत अब तक आयोजित की गई गतिविधियों के बारे में विस्तार से बताया। आगामी कार्ययोजना पर चर्चा के साथ स्वास्थ्य विभाग का सुझाव भी प्राप्त किया। बैठक में डिप्टी सीएमओ डॉ. विकास सिंह, डीपीएम रघुवीर सिंह, स्वास्थ्य समन्वयक प्रमोद कुमार, डीसीएए सचिन भारद्वाज, चंद्रशेखर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed