{"_id":"5a05fb8a4f1c1bd8538bc482","slug":"dhund-me-thami-traino-ki","type":"story","status":"publish","title_hn":" धुंध से थमी ट्रेनों की रफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धुंध से थमी ट्रेनों की रफ्तार
मुरादाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 11 Nov 2017 12:48 AM IST
विज्ञापन
धुंध
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
धुंध के चलते ट्रेनों की लेटलतीफी जारी है। शुक्रवार को भी ट्रेनों के संचालन पर असर पड़ा। रेल मंडल से गुजरने वाली तैंतीस ट्रेनें धुंध से प्रभावित रही। ये ट्रेनें चार से दस घंटे लेट रहीं। जबकि देरी से चल रही नौचंदी एक्सप्रेस समेत चार ट्रेनें रद्द कर दिया गया। वहीं आज (शनिवार) उपासना एक्सप्रेस नहीं चलेगी।
कल (रविवार) दून एक्सप्रेस रद्द रहेगी। ट्रेनों के देरी से चलने और कैंसिल होने से यात्रियों को खासी परेशानी हो रही है।धुंध में ट्रेनों की रफ्तार थम गई है। लंबी दूरी की ट्रेनें हो या लोकल ट्रेेनें सभी लेटलतीफी की शिकार हैं। ट्रेनें बीच रास्ते में घंटों खड़ी कर दी जा रही हैं। यात्रियों का पांच घंटे का सफर दस से बारह घंटे में हो रहा हैै।
हफ्तेभर से देरी से चल रही ट्रेनें शुक्रवार को भी प्रभावित रही। करीब तैंतीस ट्रेनें अपने निर्धारित समय से चार से दस घंटे की देरी से अपने गंतव्य पर पहुंची। इसमें दिल्ली फैजाबाद एक्सप्रेस, गरीब रथ, बेगमपुरा एक्सप्रेस, लखनऊ मेल, कुंभ एक्सप्रेस, एसी एक्सप्रेस शामिल रहीं।
विज्ञापन
वहीं देरी से चल रही नौचंदी एक्सप्रेस, उपसाना एक्सप्रेस, दून एक्सप्रेस और कर्मभूमि एक्सप्रेस को रद्द करना पड़ा। उपासना एक्सप्रेस शनिवार को भी कैंसिल रहेगी। जबकि दून एक्सप्रेस रविवार को नहीं चलेगी। आने वाले दिनों में धुंध बढ़ने पर यात्रियों की मुश्किलें और बढ़ने वाली है।
देरी से चलने वाली ट्रेनें
- काठगोदाम एक्सप्रेस : साढ़े नौ घंटे
- बाघ एक्सप्रेस : सात घंटे
- न्यू फरक्का एक्सप्रेस : साढ़े नौ घंटे
- लखनऊ मेल : सात घंटे
- एसी एक्सप्रेस : पांच घंटे
- फैजाबाद एक्सप्रेस : सात घंटे
- बेगमपुरा एक्सप्रेस : छह घंटे
- कुंभ एक्सप्रेस : छह घंटे
इन रूटों पर इतने देर रहा धुंध
- मुरादाबाद-गाजियाबाद रूट पर रात 9 बजे से सुबह 11 बजे तक
- मुरादाबाद-शाहजहांपुर रूट पर रात 7.45 बजे से सुबह 11.45 बजे तक
- मुरादाबाद-चंदौसी-बरेली रूट पर रात 7.30 बजे से सुबह 11.15 बजे तक
- मुरादाबाद-सहारनपुर रूट पर रात 10.45 बजे से सुबह 9.30 बजे तक
- शाहजहांपुर-लखनऊ रूट पर रात 10 बजे से सुबह 11 बजे तक
एक ओर जहां धुंध से ट्रेनें लेट हो रही हैं, वहीं दूसरी ओर ब्लाक से ट्रेनों का संचालन प्रभावित हो रहा है। मुरादाबाद-देहरादून रेल मार्ग पर शुक्रवार को ज्वालापुर-हरिद्वार के बीच चार घंटे का ब्लाक लिया गया। इस दौरान ट्रैक मरम्मत का काम चलता रहा। इसके चलते नौ ट्रेनें बीच में खड़ी रही।
खतौली हादसे के बाद लाइन मरम्मत का काम तेजी से चल रहा है। इन दिनों रेल मंडल में अलग-अलग सेक्शन में ट्रैक मरम्मत किया जा रहा है। शुक्रवार को ज्वालापुर-हरिद्वार के बीच लाइन मरम्मत की गई। सुबह 7.30 बजे से 11.40 बजे तक ब्लाक लिया गया। इस दौरान ट्रेनों का संचालन बंद रहा। चार घंटे ब्लाक के चलते नौ ट्रेनें बीच में खड़ी रही।
काम पूरा होने के बाद ट्रैक से ब्लाक हटा गया। तब जाकर ट्रेनों का संचालन शुरू हो सका।
ये ट्रेनें रही प्रभावित
- उत्कल एक्सप्रेस, अमृतसर देहरादून एक्सप्रेस, हरिद्वार लिंक एक्सप्रेस, जनशताब्दी एक्सप्रेस, हेमकुंठ एक्सप्रेस, देहरादून एक्सप्रेस, देहरादून मदुरई एक्सप्रेस, देहरादून सहारनपुर सवारी गाड़ी।
ग्राम स्वास्थ्य स्वच्छता एवं पोषण समिति (वीएचएसएनसी) का पैसा अब आशा के हस्ताक्षर से निकलेगा। एएनएम की जगह गांव के प्रधान के साथ सीनियर आशा का संयुक्त खाता होगा। इस खाते में हर साल दस हजार रुपये नेशनल हेल्थ मिशन की ओर से भेजा जाता है।
गांव में साफ सफाई और स्वास्थ्य संबंधी सेवाओं के लिए ग्राम स्वास्थ्य स्वच्छता एवं पोषण समिति का गठन किया गया है। वीएचएसएनसी में गांव के प्रधान और एएनएम का संयुक्त खाता होता है। इस खाते में हर साल दस हजार रुपये एनएचएम की ओर से भेजा जाता है। जिसे गांव की साफ सफाई और स्वास्थ्य सेवाओं पर खर्च किया जाता है।
ये रकम प्रधान और एएनएम के संयुक्त हस्ताक्षर से निकाला जाता है। अब ये रकम एएनएम की जगह आशा के हस्ताक्षर से निकाला जाएगा। नेशनल हेल्थ मिशन के डीपीएम रघुवीर सिंह ने बताया कि वीएचएसएनसी में गांव की सीनियर आशा और प्रधान का संयुक्त खाता होगा। बिना आशा के हस्ताक्षर से पैसा नहीं निकल सकेगा।
मुरादाबाद। प्रांतीय आह्वान पर पांच सूत्री मांगों को लेकर यूपी फूड एंड सिविल सप्लाइज इंस्पेक्टर्स/आफिसर्स एसोसिएशन का कार्य बहिष्कार दूसरे दिन शुक्रवार को भी जारी रहा। संभागीय खाद्य नियंत्रक संभाग मुरादाबाद कार्यालय में जुट एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने मांग पूरी न होनेे तक कार्य बहिष्कार जारी रखने का निर्णय लिया।
साथ ही तेरह नवंबर को आयुक्त कार्यालय लखनऊ का घेराव किया जाएगा। इस दौरान एसोसिएशन के मंडल अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह, महामंत्री समरपाल सिंह आदि मौजूद रहे।
आंखें अश्कबार, जिस्म लहूलुहान और जुबां पर या हुसैन, या हुसैन...। शुक्रवार को चेहल्लुम पर शहर में कर्बला के जंग की ऐसी मंजर कशी हुई कि जेहन में सदियों पुराना वाकिया फिर से ताजा हो गया। बच्चे हो या बुजुर्ग या फिर नौजवान... सभी ने इमाम हुसैन की याद में खुद के खून से तरबतर कर लिया।
चेहल्लुम पर निकाले गए जुलूस में शामिल अजादारों ने नौहाखानी और सीनाजनी की।चेहल्लुम पर शुक्रवार को लाकड़ीवलान में मजहर अब्बास के मकान से जुलूस निकाला गया। जो जामा मस्जिद गोट का इमामबाड़ा पहुंचा। जहां से मर्सिया हुआ। यहां से निकलकर जुलूस इमामबाड़ा हकीम फरजंद अली पहुंचा।
पहले मजलिस हुई, इसके बाद छुरियों का मातम किया गया। अजादारों ने खुद को लहूलुहान कर लिया। इसके बाद जुलूस कर्बला के लिए रवाना हुआ। लाकड़ीवलान, पीरगैब, इंदिरा चौक, गलशहीद, ईदगाह, संभल चौराहा होते हुए दससराय कर्बला पहुंचा। जहां ताजिए दफन किए गए। इस दौरान नज्रोनियाज का सिलसलिा चलता रहा।
इस मौके पर मौलाना तनवीर अब्बास आजमी, अली शाकिर, मो. अब्बास, नसीम हैदर जैदी, शाहनवाज सिबतेन, हाजी क्याम हसनैन, प्याम हसनैन, अनीस बाकरी, डा. तनवीर, डा. सिब्तेनबी, मो. आलम, सोहेल अहमद रिजवी आदि मौजूद रहे।
चेहल्लुम पर चमन हैदर के मकान पर मजलिस का आयोेजन किया गया। मजलिस में मौलाना बकी जाफरी ने अजादारी-ए-इमाम हुसैन के पैगाम को बयान किया। बाद में नौहाख्वानी और सीनाजनी की गई। इस दौरान अहसान असगर, चमन हैदर, मुराद हुसैन, बाबर अली, गुलाम सज्जाद हुसैन, रजा हैदर, जुल्फिकार हुसैन, कौनेन अब्बास, गुलजार हैदर आदि मौजूद रहे।
शुक्र है कि शहर के आबोहवा में घुला ‘जहर’ कम होने लगा है। मुरादाबाद का एक्यूआई पांच सौ से घटकर 310 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर पहुंच गया है। तीन दिन में एक्यूआई में करीब 190 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर की कमी आई है। शुक्रवार सुबह बुधबाजार में एक्यूआई 310 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर मांपा गया।
मंगलवार को वायु प्रदूषण में दिल्ली को पछाड़ने के बाद बुधवार को भी मुरादाबाद प्रदेश का दूसरा सर्वाधिक प्रदूषण वाला शहर रहा। मुरादाबाद का वायु गुणवत्ता सूचकांक बुधवार को 500 से खिसककर 439 प्रति घन मीटर पर जरूर आ गया है। बुधवार को भी नोएडा (469 प्रति घन मीटर) के बाद मुरादाबाद वायु प्रदूषण में प्रदेश पर दूसरे नंबर पर खड़ा था।
लेकिन अब हवा में घुला ये जहर अब कम होने लगा है। शहर के वायु प्रदूषण में कमी आई है। शुक्रवार को सुबह छह बजे बुधबाजार में एक्यूआई 310 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर रहा। जबकि मंगलवार को एक्यूआई 500 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर था। विशेषज्ञों के मुताबिक लोगों के जागरूक होने से वायु प्रदूषण को कम किया जा सकता है।
पर्यावरणविद् डा. अनामिका त्रिपाठी ने बताया कि धुंध छटने से मौसम साफ हो गया है। वायु गुणवत्ता सूचकांक में गिरावट तो आई है लेकिन अभी भी ये मानक से अधिक है।
नौ नवंबर के बुधबाजार के आंकड़े
एसओ-2-------32
एनओ-2--------59
पीएम-10-------355
नोट : ये आंकड़े माइक्रोग्र्राम प्रति घन मीटर में है
मुरादाबाद। विशेषज्ञों की माने तो हवा चलने से वायु प्रदूषण में सुधार आया है। मंगलवार रात को और बुधवार को हवा चलने से इसमें सुधार हुआ है। वहीं गुरुवार को भी हवाओं ने साथ दिया। धुंध छटने से वायु प्रदूषण में कमी आई हैै। विशेषज्ञों का मानना है कि वाहनों से निकलने वाला धुआं वायु गुणवत्ता सूचकांक को बढ़ाता है।
जाम से स्थिति और भी खराब होती है।नरमू मेन ब्रांच की एक बैैठक शुक्रवार को कपूर कंपनी कार्यालय पर हुई, जिसमें रेलवे अस्पताल में व्याप्त अनियमितताओं पर रोष जताया गया।
सचिव सुनील कुमार शर्मा ने कहा कि सीएमएस नरमू के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के प्रति उपेक्षापूर्ण रवैया अपना रहे हैं। इस दौरान मंडल अध्यक्ष आरके बाली, अखिलेश गुप्ता, अरविंद चमोली, हरपाल, पार्वती, उमेश, एसएस विष्ट, हेमराज सोनी, हरनाम, पवन आदि मौजूद रहे।
नियम की बात करें तो अगर कोई ट्रेन अपने निर्धारित समय से तीन घंटे की देरी से चल रही है तो बुक टिकट कैंसिल कराने पर यात्री को किराए का पूरा पैसा वापस मिलेगा। लेकिन ऐसा नहीं हो रहा। रेलवे के टाइम ‘घोटाले’ में यात्रियों को रिफंड जीरो मिला रहा है। देरी से चल रही ट्रेनों की टाइमिंग की फीडिंग कंप्यूटर में नहीं होती है।
ऐसे में टिकट रदद कराने पर यात्रियों के हाथ खाली रहते हैं।बीस सितंबर से मुरादाबाद रेल मंडल सहित अन्य मंडलों में ट्रैक मरम्मत का काम चल रहा है। इसके चलते ट्रेनें चौबीस-चौबीस घंटे की देरी से चली। वहीं हफ्तेभर से आसमान में छाई धुंध से ट्रेनें और लेट होने लगी हैं। देरी चल रही ट्रेनों की जानकारी यात्रियों को इंटरनेट पर मिल जा रही है।
लेकिन आरक्षण काउंटर पर लगे कंप्यूटर में देरी से चल रही ट्रेनों की टाइमिंग की फीडिंग नहीं हो रही है। ऐसे में यात्रियों के रिजर्व टिकट पुराने समय के मुताबिक रद्द किए जा रहे हैं। ट्रेन छूटने के चार घंटे पहले टिकट कैंसिल कराने पर यात्रियों को रिफंड में कुछ नहीं मिल रहा है। जबकि नियमानुसार ट्रेन के तीन घंटे लेट होने पर यात्री को पूरा पैसा मिलना चाहिए।
डीआरएम अजय कुमार सिंघल ने बताया कि ट्रेनों के देरी से चलने पर टिकट कैंसिल कराने पर यात्रियों को नियमानुसार रिफंड किया जाता हैै। कंप्यूटर में फीडिंग नहीं होने पर रिफंड में दिक्कत आती है।
जागरूक यात्रियों को ही मिल पाता है पूरा पैसा
मुरादाबाद। आरक्षण खिड़की के कंप्यूटर में लेट ट्रेनों की टाइमिंग की फीडिंग नहीं होने पर जागरूक यात्री ही किराए का पूरा पैसा वापस ले पाते हैं। इसके लिए यात्रियों को थोड़ी दौड़भाग करनी पड़ती है। अगर यात्री स्टेशन मास्टर से संबंधित ट्रेन के लेट होने का लिखित ब्योरा काउंटर पर दिखा दे तो उसे टिकट का पूरा पैसा रिफंड में मिल जाएगा।
पूछताछ केंद्र के बोर्ड पर धीरे-धीरे बढ़ाते हैं घंटे
मुरादाबाद। जो ट्रेन अपने निर्धारित गंतव्य से ही दस से बीस घंटे की देरी से चल रही है, उन ट्रेनों की टाइमिंग पूछताछ केंद्र के बोर्ड पर धीरे-धीरे घंटे बढ़ा जाते हैं। दो से चार घंटे, चार से छह घंटे किए जाते हैं। जबकि ट्रेन अपने निर्धारित गंतव्य से दस से बीस घंटे की देरी से चलती है।
कब कितना लगता है कैंसिलेशन का चार्ज
- ट्रेन छूटने से से दो दिन पहले : सामान्य चार्ज (स्लीपर पर 120 रुपये और एसी पर 180 रुपये)
- ट्रेन छूटने के बारह घंटे पहले : 25 प्रतिशत
- ट्रेन छूटने के बारह घंटे से चार घंटे भीतर : 50 प्रतिशत
- ट्रेन छूटने के चार घंटे पहले : 100 प्रतिशत रेलवे का टाइम ‘घोटाला’
वार्ड 69 से हसन सलमानी, 24 से तबस्सुम सपा प्रत्याशी
मुरादाबाद। सपा ने बाकी बचे दो वार्डों से भी उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी है। सपा ने पार्षद हसन सलमानी को वार्ड 69 से अपना प्रत्याशी बनाया है। जबकि वार्ड 24 से शाकिर की पत्नी को तबस्सुम को प्रत्याशी घोषित किया है। दोनों उम्मीदवारों ने शुक्रवार को अपना नामांकन भी कर दिया हैै।