फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Dhayashankar arrested then also hold Nasimuddin

दयाशंकर गिरफ्तार तो नसीमुद्दीन को भी पकड़ो: स्वतंत्र देव

Sat, 30 Jul 2016 11:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद Updated Sat, 30 Jul 2016 11:41 AM IST
विज्ञापन
 Dhayashankar arrested  then also  hold  Nasimuddin
स्वतंत्र देव - फोटो : demo
बसपा सुप्रीमो मायावती के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने के मामले में अपने निष्कासित नेता दयाशंकर सिंह की गिरफ्तारी से भाजपा भड़क गई है। भाजपा के प्रदेश महामंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने दयाशंकर सिंह की गिरफ्तारी को सपा सरकार की पक्षपात पूर्ण कार्रवाई बताते हुए नसीमुद्दीन सिद्दीकी की गिरफ्तारी की मांग की है। उन्होंने ऐलान किया है कि दयाशंकर की बेटी पूरी भाजपा की भतीजी है और उसके खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने वाले बसपा नेता नसीमुद्दीन सिद्दीकी की गिरफ्तारी तक भाजपा चैन से नहीं बैठेगी।
विज्ञापन


भाजपा के प्रदेश महामंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने शुक्रवार को मुरादाबाद में प्रेस वार्ता में सपा सरकार से सवाल पूछा कि बेटियों में भेदभाव क्यों? जब मायावती पर अभद्र टिप्पणी करने में दयाशंकर को यूपी सरकार गिरफ्तार करा सकती है तो फिर दयाशंकर पत्नी स्वाति सिंह और बेटी पर अश्लील टिप्पणी करने वाले बसपा नेता नसीमुद्दीन आजाद क्यों हैं।
विज्ञापन


भाजपा के प्रदेश महामंत्री ने कहा कि बेटी चाहे जिस जाति और धर्म की हो, बेटी होती है और भाजपा मानती है कि सभी बेटियों का सम्मान एक समान है। उन्होंने कहा कि मुलायम और नीतीश ने मिलकर दयाशंकर को बिहार में गिरफ्तार कर लिया लेकिन नसीमुद्दीन को आजाद छोड़ रखा है। बोले, पूरी भाजपा स्वाति सिंह और उनकी बेटी के सम्मान की लड़ाई लड़ेगी। नसीमुद्दीन की गिरफ्तारी और उनकी बसपा से बर्खास्तगी से कम भाजपा को कुछ मंजूर नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एक सवाल के जवाब में स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि भाजपा जीवन में कभी भी बसपा और सपा से समझौता नहीं करेगी। दोनों पार्टियों ने प्रदेश को गुंडाराज और भ्रष्टाचार के सिवाए कुछ नहीं दिया। राहुल गांधी के संसद में दिए बयान की बाबत स्वतंत्र देव सिंह बोले, राहुल तो ऊल जलूल बोलते ही रहते हैं, दरअसल मोदी सरकार गरीबों की सरकार है और भाजपा सरकार में कोई घोटाला नहीं होने की वजह से कांग्रेस बौखलाई हुई है, उसे मुद्दा नहीं मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed