फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Dharna-hunger strike is over

Moradabad News: धरना-भूख हड़ताल खत्म, अब आंदोलन की रणनीति बनाएंगे संगठन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jan 2024 01:57 AM IST
विज्ञापन
Dharna-hunger strike is over
मुरादाबाद। पुरानी पेंशन बहाली के लिए चल रहा रेल कर्मचारी संगठनों का धरना व भूख हड़ताल बृहस्पतिवार को समाप्त हो गए। अब आगे की रणनीति पर दोनों संगठन अलग अलग विमर्श करेंगे। उत्तरीय रेलवे मजदूर यूनियन ने रेलवे स्टेशन पर जोरदार प्रदर्शन कर मांगों के लिए संघर्ष करने का संदेश दिया। दूसरी ओर उरमू ने आंदोलन को गति देने के संकल्प के साथ चार दिवसीय भूख हड़ताल पूरी की।
विज्ञापन


उत्तरीय रेलवे मजदूर यूनियन ने सहायक मंडल मंत्री राजपाल के नेतृत्व में सभी शाखाओं के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ रेलवे स्टेशन पर धरना प्रदर्शन किया। जुलूस व कैंडल मार्च भी निकाला गया। संगठन की मांग है कि नई पेंशन स्कीम को रद्द कर पुरानी पेंशन बहाल की जाए। महंगाई भत्ते की रुकी हुई तीनों किश्तों के एरियर का भुगतान किया जाए। 2026 तक रिपोर्ट देने के लिए आठवें वेतन आयोग या वेज (सैलरी) रिव्यू कमेटी का गठन किया जाए। रेलवे स्टेशन पर संगठन के मंडल कोषाध्यक्ष संतोष यादव ने जुलूस का आयोजन किया। 100 से ज्यादा कर्मचारियों ने इसमें भाग लिया। कर्मियों ने कहा कि हमारी मांगों को पूरा नहीं किया गया तो अनिश्चित कालीन आंदोलन किया जाएगा। प्रदर्शन में केके पांडे, जयकुमार, संतोष, अतुल, राजकमल, विमल, प्रदीप, प्रमोद, अरविंद, विजेंद्र पाल, मनोज कुमार, कपिल, दिव्यांशु, आकाश कुमार, अशोक कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


नॉर्दर्न रेलवे मेंस यूनियन व राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के कार्यकर्ताओं ने भूख हड़ताल के चौथे दिन भारी संख्या में मौजूद रहकर एकजुटता का परिचय दिया। संगंठन का कहना है कि युवा कर्मचारी पुरानी पेंशन बहाली को लेकर अपनी मांग पर अडिग हैं। बृहस्पतिवार को भूख हड़ताल पर बैठने वालों की संख्या 375 थी। नरमू के मंडल मंत्री राजेश चौबे के नेतृत्व में डीआरएम कार्यालय के बाहर चार दिन यह भूख हड़ताल चली। सभी 18 शाखाओं के कर्मचारियों ने इसमें हिस्सा लिया। मंडल मंत्री ने कहा कि यह लड़ाई सिर्फ कर्मचारी की नहीं बल्कि उनके परिवारों की भी है। इसे लड़ना है और जीतना भी है। उन्होंने कहा कि यदि इस आंदोलन से सरकार नहीं मानी तो बड़ा आंदोलन तय है। राज्य कर्मचारी संघ के नेता आसिफ ने भी कर्मचारियों में जोश भरा। श्रीकांत यादव, मनोज शर्मा, आरके बाली, सुहेल खालिद, एके सिंघल, नफीस खान, दीपक यादव, मंजू बिष्ट, मोहित गुप्ता, रजनीश चौबे, आइवन एडिसन, संजय वर्मा, पुनीत शर्मा, दीपक, सुशील, संतोष, नंदलाल गोस्वामी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article