फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Dhanteras worth Rs 800 crore... scattered shine of gold, clinking of silver

Moradabad News: 800 करोड़ की धनतेरस... बिखरी सोने की चमक, चांदी की खनक

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 19 Oct 2025 02:30 AM IST
विज्ञापन
Dhanteras worth Rs 800 crore... scattered shine of gold, clinking of silver
मुरादाबाद। धनतेरस पर शनिवार को शहर के बाजार ग्राहकों से गुलजार रहे। सराफा बाजार से लेकर इलेक्ट्राॅनिक्स बाजार और वाहन शोरूम तक ग्राहकों की ऐसी भीड़ उमड़ी कि खड़े होने के लिए जगह कम पड़ गई। ऐसा लगा मानो महंगाई का असर खत्म हो गया हो। देररात तक गुलजार रहे बाजारों में लोग खरीदारी करते नजर आए। धनतेरस पर कारोबारियों ने करीब 800 करोड़ रुपये के कारोबार अनुमान लगाया है।सोमवार को दिवाली का त्योहार है। शहर के बाजार गंज, टाउनहॉल, जीएमडी रोड, अमरोहा गेट, बुध बाजार, मंडी चौक, हरथला, नवीन नगर, लाइनपार में शनिवार को ग्राहक की भीड़ लगी रही। लोगों ने सोना-चांदी की ज्वैलरी, कार, बाइक, स्कूटी, स्मार्ट टीवी, बर्तन और फर्नीचर की जमकर खरीदारी की। दिल्ली रोड स्थित श्री बालाजी ऑटो व्हील्स के संचालक आदित्य कुमार ने बताया कि शहर के विभिन्न शोरूमों पर सबसे अधिक सात से 15 लाख तक के रेंज की कारों की बिक्री हुई। एक लाख तक की रेंज की बाइकें खूब बिकीं। ऑटोमोबाइल शोरूम संचालकों के अनुसार 4650 से अधिक दो पहिला और चार पहिया वाहन के साथ ई-वाहनों की बिक्री हुई।
विज्ञापन

सराफा व्यापारियों का कहना है कि इस बार सोने-चांदी से बने हाथी, गणेश-लक्ष्मी, सिक्के व गहनों का अच्छा कारोबार हुआ। इसमें चांदी के गहने और सिक्कों की मांग अधिक रही। सराफा बाजार में करीब 155 करोड़ का कारोबार हुआ। गिफ्ट आइटम, मिठाई, मेवा भी 90 करोड़ रुपये से अधिक बिके। बर्तन बाजार में खासी रौनक देखने को मिली। संयुक्त व्यापार मंडल उत्तर प्रदेश के महानगर महामंत्री सुनील अग्रवाल का कहना है कि धनतेरस पर जिले में 110 करोड़ रुपये का बर्तन कारोबार हुआ है। शहर के सभी प्रमुख थोक और फुटकर बाजार में भी ग्राहक भारी संख्या में नजर आए।
विज्ञापन

00
ऐसा रहा कारोबार
240 करोड़ -कार, ई-रिक्शा, ई-बाइक, ई-ऑटो
30 करोड़ -बाइक
155 करोड़ -सोने, चांदी के गहने, मूर्तियां
85 करोड़ -इलेक्ट्रॉनिक्स आइटम, गणेश-लक्ष्मी की मूर्ति व अन्य
50 करोड़ -मेवा मिठाई
40 करोड़- गिफ्ट आइटम और ग्रॉसरी का सामान
110 करोड़ -बर्तन बाजार
90 करोड़ -कपड़ा बाजार
00
ऑटोमोबाइल सेक्टर चमका, 4650 से अधिक वाहन बिके

ऑटोमोबाइल सेक्टर पर जमकर धनवर्षा हुई। दिल्ली रोड, कांठ रोड समेत अन्य जगहों पर स्थित शोरुमों में करीब 1650 कारों की बिक्री हुई। इसके अलावा 3000 से अधिक बाइकें बिकीं। ई-रिक्शा, ई-ऑटो, ई-बाइक भी खूब बिकीं। परिवहन विभाग के अनुसार 400 से अधिक चार पहिया वाहनों का टैक्स काटा जा चुका है। अभी सैकड़ों गाड़ियों का बाकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

00
झालर बाजार रहा जगमग
बुधबाजार, बर्तन बाजार के अलावा अलग-अलग फुटकर बाजारों में लगी दुकानों में झालरों की अच्छी बिक्री हुई। दिवाली पर इस बार बाजार में नए झालरें ने ग्राहकों को खूब लुभाया। अलग-अलग स्टाइल के रंग-बिरंगी घंटी, गणेश-लक्ष्मी और दीपक खूब बिके। व्यापार मंडल के प्रदेश महामंत्री विपिन गुप्ता ने बताया कि गणेश-लक्ष्मी की मूर्तियां, वस्त्र, खिलौना समेत अन्य दिवाली के सामान की देर रात तक बिक्री हुई है।
00
बर्तन बाजार भी खूब चमका
शहर के बर्तन बाजार में ग्राहकों की भीड़ लगी रही। शगुन के तौर पर लोगों ने थाली, कटोरी, गिलास की खरीदारी की। बर्तन व्यापारियों का कहना है कि उनके यहां सुबह से ही ग्राहकों की भीड़ लगी रही। पांच बर्तन का सेट लोगों को सबसे अधिक पसंद आया। इसमें थाली, दो कटोरी, चम्मच और गिलास शामिल हैं। स्टील के बर्तन का सेट 750 से 1250 रुपये तक बिका है। लोगों ने पीतल, तांबे के बर्तन भी खरीदे।
00
सराफा बाजार में लक्ष्मी जी की मूर्तियों की रही मांग
सराफा बाजार में देवी लक्ष्मी की मूर्तियों की मांग ज्यादा रही। दुकानों से लेकर शोरूम तक ग्राहकों की भीड़ लगी रही। ग्राहकों ने सबसे अधिक खरीदारी चांदी के सिक्कों की। वहीं चांदी की गणेश और लक्ष्मी की मूर्तियों को भी लोगों ने खरीदा। परंपरागत रूप से गहनों की भी अच्छी खरीदारी रही। सराफा बाजार के अलावा गंज बाजार, लाइनपार में भी लोगों ने चांदी के गहनों की खूब खरीदारी की।
00

व्यापारी बोले

इस बार ग्राहकों ने बाइकें ज्यादा पसंद कीं। अकेले शोरूम से 800 से ज्यादा बाइकों की बिक्री हुई है। मुरादाबाद में करीब 3000 बाइकें बिकीं। वाहन बाजार को उम्मीद के मुताबिक कारोबार मिला है।
- राहुल कपूर, जवाहर मोटर्स मझोला चौराहा, दिल्ली रोड मुरादाबाद
सोना-चांदी के भाव तेज होने के बाद भी ग्राहकों में खरीदारी का उत्साह दिखाई दिया। सिक्कों, गिलास, मूर्तियों के अलावा ग्राहकों ने ज्वैलरी भी खरीदी है।
-नीरज अग्रवाल, प्रेसीडेंट, श्री सर्राफ कमेटी

जीएसटी की छूट की वजह से इस बार 55 इंच की स्मार्ट टीवी, मिनी लैपटॉप, महंगे मोबाइल अधिक बिके हैं। पिछली बार की तुलना में इस दिवाली को लेकर लोगों में ज्यादा उत्साह रहा है।

- सुप्रीत खन्ना, सचिव, संयुक्त व्यापार मंडल उत्तर प्रदेश
धनतेरस पर अच्छा कारोबार रहा है। सभी व्यापारी खुश हैं। इलेक्ट्राॅनिक्स, कपड़ं, बर्तन, ऑटोमोबाइल समेत सभी सेक्टर में ग्राहकों ने जमकर खरीदारी की। इस बार धनतेरस पर ओवरऑल करीब 800 करोड़ का कारोबार हुआ है।
- अरविंद अग्रवाल जॉनी, प्रदेश अध्यक्ष, संयुक्त व्यापार मंडल उत्तर प्रदेश
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed