Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Dhanteras is today; markets are ready to welcome Goddess Lakshmi.

Moradabad News: धनतेरस आज, मां लक्ष्मी के स्वागत के लिए बाजार तैयार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 06 Nov 2026 02:14 AM IST
विज्ञापन
Dhanteras is today; markets are ready to welcome Goddess Lakshmi.
मुरादाबाद। धनतेरस की पूर्व संध्या पर बृहस्पतिवार को बाजार गुलजार नजर आए। दुकानदारों ने ग्राहकों के स्वागत के लिए आकर्षक तरीके से सजाया है। शाम होते ही घर, दुकान और बाजार रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगा उठा। ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए दुकानदारों ने तरह-तरह के ऑफर दिए।
विज्ञापन

बाजार गंज से लेकर कोतवाली, चौमुखा, अमरोहा गेट, बर्तन बाजार, मंडी चौक, बुध बाजार, जीएमडी रोड, ताड़ीखाना, कोर्ट रोड, मझोला, नवीन नगर, लाइनपार, हरथला बाजार में बर्तन, सजावट, खील बताशे, खिलौने और मूर्तियों की अस्थायी दुकानें सजी हैं। दुकानदारों ने खील की 250 ग्राम के पैकेट में पैकिंग कर रखी है। थोक में खिलौने 92 रुपये प्रति किलो और फुटकर में 100 से 120 रुपये प्रति किलो बिक रहे हैं।
विज्ञापन


ड्राईफ्रूट
कटरा नाज के दुकानदार ईशान रस्तोगी ने बताया कि दो सौ रुपये से चार हजार रुपये तक का ड्राईफ्रूट्स के पैकेट मौजूद है। इसमें काजू, बादाम गिरी, किशमिश, अखरोट गिरी, पिस्ता, अंजीर, खजूर आदि में पांच से छह तरह की वैरायटी हैं। ग्राहकों के रुझान को देखते हुए पैकिंग फ्री रखी गई है। बॉक्स के 70 से 80 तरह की डिजाइन है। इसमें साइज, रंग, मेटल प्लेट, टोकरी, गिफ्ट हैंपर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आभूषण के बाजारों में भी रौनक
मंडी चौक के सराफ संदीप सिंघल ने बताया कि इस बार चांदी के सादा सिक्कों के साथ रोज गोल्ड के सिक्के की मांग है। चांदी के ड्राईफ्रूट्स काजू, बादाम, अखरोट, इलायची आदि हैं। चांदी का शंख दस हजार की कीमत में है। चांदी के गिलास, कटोरी, चम्मच की कीमत और पूजा की थाली की कीमत 15 हजार रुपये से शुरू होती है। दीपक, हटरी, भगवान की मूर्तियां आदि भी हैं। चांदी का पुराना सिक्का 2750 रुपये का है। सोने के सिक्के एक ग्राम से दस ग्राम तक हैं। चार और आठ ग्राम की गिन्नी की बुकिंग हो रही है।
कपड़ा
कपड़ा व्यवसायी विनय सपड़ा ने बताया कि त्योहार के साथ लोग शादियों की तैयारियां कर रहे हैं। बाजार में मुंबई, लुधियाना, सूरत, भीलवाड़ा, जयपुर, कोलकाता, वाराणसी का माल ज्यादा है। इस वक्त कस्टम वियर की मांग है, जिसमें नेट वर्क, शिफॉन वर्क, अरमानी लचका की ज्यादा मांग है। डिजाइनर पीस ज्यादा बिक रहे हैं। दिवाली के हिसाब से गिफ्ट देने के लिए पेंट-शर्ट, कुर्ता-पायजामा, सूट, साड़ी, आदि चल रहे हैं। बेडशीट, ब्लैंकेट, क्विल्ट्स में पानीपत की रेंज ज्यादा है। लुधियाना और अमृतसर की शॉल बहुत बिकी हैं।
रंग
दीपोत्सव पर घरों और प्रतिष्ठानों में रंगोली का चलन बढ़ा है। इस बार रंगोली बनाने के रंग महाराष्ट्र, जयपुर, दिल्ली से मंगवाए गए हैं। इसके अलावा रंगोली के सांचे भी दुकानों पर मौजूद हैं। यह 40 रुपये से 120 रुपये तक के हैं।
ऑटोमोबाइल
बाइक शोरूम संचालक राहुल कपूर ने बताया कि धनतेरस पर खरीदारी के लिए शोरूम में 250 गाड़ियों की बुकिंग हो चुकी हैं। मुरादाबाद जिले में 350 गाड़ियों की डिलीवरी की उम्मीद है। बृहस्पतिवार को हमारे यहां 60 गाड़ियों की डिलीवरी और 70 बुकिंग हुई हैं। मुरादाबाद में करीब पांच हजार गाड़ियों की बिक्री की उम्मीद है। अलग-अलग गाड़ियों पर अलग-अलग तरह की छूट है। सरकारी नौकरी पेशा लोगों के लिए कुल कीमत में छूट है। स्क्रैच कार्ड भी है, जिसमें सोने-चांदी के सिक्के जीतने का अवसर है। स्कूटी में फाइनेंस की जीरो फीसदी स्कीम है। सेल्फ स्टार्ट में 60 हजार रुपये में भी बाइक है।
इलेक्ट्रॉनिक्स
इलेक्ट्रॉनिक्स दुकानदार जय अरोरा ने बताया कि धनतेरस के लिए 150 से ऊपर बुकिंग हैं। टीवी, वॉशिंग मशीन और फ्रिज की बिक्री भी हो रही है। साउंड सिस्टम, एयर प्यूरीफायर, आरओ, वैक्यूम क्लीनर, के प्रति भी रुझान है। इस बार इंडक्शन की बिक्री कम है। इसके अलावा माइक्रोवेव की जगह एयरफायर को पसंद कर रहे हैं। इसमें खाद्य सामग्री तैयार करने के लिए तेल कम प्रयोग होता है। कंपनियों ने 15 नवंबर तक के लिए ऑफर दिए हैं। इस बार ऑफलाइन खरीदारी सस्ती है, जबकि ऑनलाइन महंगी है। गिफ्ट की स्कीम है।

बर्तन
बर्तन कारोबारी अनुज मित्तल ने बताया कि थोक का सभी काम हो चुका है, अब रिटेल का काम बचा है। इस बार मूर्ति, दीपक, घंटी, प्लेट, लोटा है। इसके अलावा किचनसेट में थाली, कटोरी, गिलास, भगौना, फ्राईपेन आदि की बिक्री है। धनतेरस पर ब्रास के आइटम की खूब मांग है। 50 रुपये से तीन हजार रुपये तक आइटम हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed