{"_id":"6a7cdd05fb19868b950efbdb","slug":"dhampur-route-did-not-open-even-by-the-scheduled-date-commuters-face-increased-difficulties-moradabad-news-c-15-1-mbd1055-968803-2026-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: तय दिनों में भी नहीं खुला धामपुर रूट, यात्रियों की बढ़ी परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: तय दिनों में भी नहीं खुला धामपुर रूट, यात्रियों की बढ़ी परेशानी
विज्ञापन
मुरादाबाद। कांवड़ यात्रा के चलते धामपुर रूट पर किया गया डायवर्जन यात्रियों और अनुबंधित बस संचालकों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है। अनुबंधित बस मालिकों का कहना है कि बुधवार, बृहस्पतिवार और शुक्रवार को रूट खोलने का नियम तय है। इसके बावजूद धामपुर रूट पर बसों का संचालन सामान्य नहीं हो सका है। इससे यात्रियों को लंबा सफर करना पड़ रहा है।
अनुबंधित बस मालिक महेंद्र सिंह बग्गा ने बताया कि धामपुर रूट बंद होने के कारण बसों को मुरादाबाद से ठाकुरद्वारा, जसपुर, अफजलगढ़, शेरकोट, धामपुर, नगीना और कोतवाली होकर बिजनौर भेजा जा रहा है। इस वैकल्पिक मार्ग से मुरादाबाद से बिजनौर की दूरी 97 किलोमीटर से बढ़कर करीब 162 किलोमीटर हो गई है। यात्रियों को 65 किलोमीटर अतिरिक्त सफर करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि पहले मुरादाबाद से बिजनौर पहुंचने में करीब दो घंटे लगते थे। अब यही सफर करीब चार घंटे में पूरा हो रहा है। दूरी बढ़ने के साथ किराया भी बढ़ गया है। पहले यात्रियों को करीब 134 रुपये किराया देना पड़ता था। अब करीब 244 रुपये देने पड़ रहे हैं। यानी यात्रियों पर करीब 110 रुपये अतिरिक्त भार पड़ रहा है।
00
लंबे रूट से बस संचालकों को भी नुकसान
अनुबंधित बस मालिक अमित गुप्ता ने कहा कि जब बुधवार, बृहस्पतिवार और शुक्रवार को रूट खोलने का नियम तय है तो इन दिनों में धामपुर मार्ग पर बसों का संचालन शुरू कराया जाना चाहिए। उन्होंने बताया कि अनुबंधित बस मालिकों का प्रतिनिधिमंडल बृहस्पतिवार को जिलाधिकारी से मुलाकात कर धामपुर रूट खोलने की मांग करेगा।