फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Dhamora branch of Bank of Baroda catches fire

रामपुर: बैंक ऑफ बड़ौदा की शाखा में आग लगने से मचा हड़कंप, फायर ब्रिगेड ने पाया काबू

Mon, 13 Sep 2021 10:58 AM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर Published by: प्राची प्रियम Updated Mon, 13 Sep 2021 10:58 AM IST
सार

रामपुर के शहजादनगर थाना क्षेत्र स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा की धमोरा शाखा में सोमवार सुबह आग लग गई। फिलहाल फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पा लिया है।

विज्ञापन
Dhamora branch of Bank of Baroda catches fire
बैंक ऑफ बड़ौदा

विस्तार

रामपुर के शहजादनगर थाना क्षेत्र स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा की धमोरा शाखा में सोमवार सुबह आग लग गई। सूचना पर पुलिस, बैंक कर्मी व फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंच गई। फिलहाल फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पा लिया है।
विज्ञापन


धमोरा स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा की शाखा में से सोमवार सुबह करीब 9:15 बजे बैंक के सामने स्थित दुकानों पर लोगों ने धुआं निकलते देखा। यह देख बैंक से जुड़े एक स्थानीय व्यक्ति को लोगों ने सूचना दी। सूचना मिलते ही पर युवक तुरंत बैंक पहुंचा और अन्य अधिकारियों को भी सूचना दी। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और फायर ब्रिगेड को बुला लिया गया। 
विज्ञापन


फायर ब्रिगेड ने करीब बीस मिनट में आग पर काबू पा लिया लेकिन, तब तक बैंक शाखा भवन के अंदर काफी धुंआ हो गया था, जिस कारण कोई भी अंदर नहीं जा पा रहा था। बैंक अधिकारियों ने आशंका जताई है कि आग लगने का कारण सोलर पैनल के बैटरों के आसपास तारों में शॉर्ट सर्किट हो सकता है। फिलहाल धुआं कम होने के बाद ही बैंक कर्मी अंदर जाकर नुकसान व कारणों का सही आकलन कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed