फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Devshayani Ekadashi is on June 29, Manglik programs will stop for five months

Moradabad News: 29 जून को है देवशयनी एकादशी, पांच महीने के लिए रुक जाएंगे मांगलिक कार्यक्रम

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 27 Jun 2023 01:16 AM IST
विज्ञापन
Devshayani Ekadashi is on June 29, Manglik programs will stop for five months
मुरादाबाद। 29 जून को देवशयनी एकादशी है। मान्यता है कि इसी दिन से भगवान श्रीहरि क्षीरसागर में विश्राम करने के लिए चले जाते हैं। इसके साथ ही मांगलिक कार्यक्रम जैसे शादी, मुंडन संस्कार, गृह प्रवेश आदि पर रोक लग जाती है। इसके बाद देवोत्थान एकादशी पर देव जगने के बाद से मांगलिक कार्यक्रम शुरू होते हैं। इस बार सावन माह का अधिकमास होने की वजह से शुभ मांगलिक कार्यक्रमों की शुरुआत के लिए एक महीना ज्यादा इंतजार करना पड़ेगा। चातुर्मास चार माह के बजाय पांच माह का होगा।
विज्ञापन

ज्योतिषाचार्य पंडित सुरेंद्र शर्मा ने कहा कि देवशयनी एकादशी वर्ष की सबसे महत्वपूर्ण एकादशी में से एक है। इस बार देवशयनी एकादशी 29 जून को है। पुराणों के अनुसार एकादशी व्रत करने वाला व्यक्ति कभी संकटों से नहीं घिरता। इस व्रत की महिमा स्वयं श्रीकृष्ण ने युधिष्ठिर को बताई थी। एकादशी व्रत के प्रभाव से जातक को मोक्ष मिलता है, सर्व कार्य सिद्ध हो जाते हैं, दरिद्रता दूर होती है, अकाल मृत्यु का भय नहीं सताता, शत्रुओं का नाश होता है, धन, ऐश्वर्य, कीर्ति, पितरों का आशीर्वाद मिलता है।
विज्ञापन

पंडित नारायण शास्त्री ने कहा कि आषाढ़ मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि का शुभारंभ 29 जून को तड़के तीन बजकर 18 मिनट पर होगा। इस तिथि का समापन 30 जून की रात 2 बजकर 42 मिनट पर हो जाएगा। पूजा तिथि के अनुसार देवशयनी एकादशी व्रत गुरुवार 29 जून को रखा जाएगा। इस दिन रवि योग बन रहा है, जो सुबह 5 बजकर 26 मिनट से दोपहर 4 बजकर 30 मिनट तक रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed