फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Dev's stormy century leads to a one-sided win for Springfield

Moradabad News: देव के तूफानी शतक से स्प्रिंगफील्ड की एकतरफा जीत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 18 Apr 2025 02:43 AM IST
विज्ञापन
Dev's stormy century leads to a one-sided win for Springfield
मुरादाबाद। सोनकपुर क्रिकेट स्टेडियम में खेली जा रही क्रिकेट प्रतियोगिता में बृहस्पतिवार को स्प्रिंगफील्ड क्रिकेट एकेडमी और अब्बासी क्रिकेट एकेडमी ने जीत दर्ज की। देव पैसल की 169 रन की पारी बदाैलत स्प्रिंगफील्ड क्रिकेट एकेडमी ने यूथ क्रिकेट एकेडमी को 132 रन से हराया। वहीं दूसरे मैच में अब्बासी क्रिकेट एकेडमी ने सोनकपुर रेड को आठ विकेट से हराया। तीन दिवसीय प्रतियोगिता का खिताबी मुकाबला शुक्रवार को खेला जाएगा।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में दूसरे दिन खेले गए पहले मैच में टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए स्प्रिंगफील्ड क्रिकेट एकेडमी ने निर्धारित 25 ओवर में 273 रन का विशाल स्कोर बनाया। टीम के लिए देव पैसल ने ताबड़तोड़ 169 और आरिश अब्बासी ने 43 रन बनाए। यूथ क्रिकेट एकेडमी के गेंदबाज अरहम ने दो और संदीप ने एक विकेट हासिल किया।
विज्ञापन

लक्ष्य का पीछा करने उतरी यूथ क्रिकेट एकेडमी 141 रन पर ही ढेर हो गई। टीम के लिए अर्जुन गुप्ता ने 68 और अथर्व ने 15 रन बनाए। स्प्रिंगफील्ड एकेडमी के गेंदबाज सानिध्य शर्मा ने चार और अरीब ने तीन विकेट हासिल किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, दूसरा मैच सोनकपुर रेड और अब्बासी क्रिकेट एकेडमी के बीच खेला गया। टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरी सोनकपुर रेड की टीम ने निर्धारित 25 ओवर में 102 रन बनाए। टीम के लिए उपलक्ष्य ने 21 और यक्षित ने 17 रन की पारी खेली। अब्बासी एकेडमी के गर्व ने तीन और रजा ने दो विकेट हासिल किए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी अब्बासी क्रिकेट एकेडमी ने दो विकेट के नुकसान पर 103 रन बना लिए और आठ विकेट से मैच अपने नाम कर लिया। टीम के लिए अंजन ने नाबाद 47 और हर्ष ने 35 रन की पारी खेली। सोनकपुर रेड के गेंदबाज आर्यन और नैतिक ने एक-एक विकेट लिया।

इस मौके पर डॉ. अजय पाठक, सचिन चौधरी, निखिल गुप्ता, राकेश यादव, विजय प्रकाश महेश्वरी, हरीश अग्रवाल, वैभव रस्तोगी, मुकेश कुमार, पवन तलवार आदि मौजूद रहे। आयोजक शिवम के अनुसार शुक्रवार को प्रतियोगिता का फाइनल मैच खेला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed