{"_id":"6ad681fd743fa733500b7931","slug":"devotional-songs-dedicated-to-the-goddess-echoed-in-the-temples-as-devotees-raised-chants-in-her-honor-thakurdwara-news-c-277-1-smbd1007-116003-2026-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: देवी मंदिरों में गूंजे माता रानी के भजन, श्रद्धालुओं ने लगाए जयकारे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: देवी मंदिरों में गूंजे माता रानी के भजन, श्रद्धालुओं ने लगाए जयकारे
Tue, 20 Oct 2026 02:17 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
Updated Tue, 20 Oct 2026 02:17 AM IST
विज्ञापन
कांठ। शारदीय नवरात्र के नौवें दिन सोमवार को नगर और ग्रामीण क्षेत्रों में भक्तिमय माहौल रहा। देवी मंदिरों में महिलाओं ने भजन-कीर्तन के माध्यम से मां भगवती का गुणगान किया। ढोलक और मंजीरों की धुन पर गाए गए भजनों से मंदिर परिसर गूंज उठे। श्रद्धालुओं ने माता रानी की आराधना कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की।
नगर के बम बटक स्थित मां काली मंदिर, राधा रानी मंदिर, माहेश्वरी मंदिर, माता महाकाली मंदिर, श्री राम ज्योति मंदिर और महर्षि वाल्मीकि मंदिर सहित विभिन्न धार्मिक स्थलों पर महिलाओं ने भजन-कीर्तन किए। इस दौरान महिलाओं ने भक्ति गीतों पर नृत्य कर माता रानी के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की। मंदिरों में पूजा-अर्चना के लिए श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी रही। इधर छजलैट क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में भी दुर्गा अष्टमी और नवमी के अवसर पर मंदिरों तथा चामुंडा स्थलों पर धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किए गए। पूजा-अर्चना के बाद श्रद्धालुओं को हलवा और चने का प्रसाद वितरित किया गया। नवरात्र के अंतिम दिनों में क्षेत्र के धार्मिक स्थलों पर उत्साह और श्रद्धा का माहौल दिखाई दिया।
नवरात्रों के अवसर पर नगर व क्षेत्र में तमाम चामुंडा स्थलों पर सोमवार यज्ञ अनुष्ठान किए गए। जिनमें तमाम श्रद्धालुओं ने भाग लेकर यज्ञ में आहुतियां दी। जगह-जगह हलवा और चने का प्रसाद वितरित किया गया। इसी क्रम में नगर के श्री रामलीला मंदिर स्थित मां चामुंडा देवी स्थल पर सोमवार की शाम यज्ञ किया गया। जिसमें श्रद्धालुओं ने वैदिक मंत्रों का उच्चारण करते हुए सुख शांति की प्रार्थना के साथ आहुतियां दी। यहां विधिविधान से पूजन कराया गया। इसके अलावा देहात क्षेत्रों में भी मां चामुंडा देवी स्थलों पर यज्ञ किए गए।