फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   devothan akadasi celebrated

देवोत्थान एकादशी पर हुआ तुलसी-शालिग्राम का विवाह

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 05 Nov 2022 12:22 AM IST
विज्ञापन
devothan akadasi celebrated
रामपुर। जिले में शुक्रवार को देवोत्थान एकादशी मनाई गई। पर्व पर लोगों ने गन्ने की खरीदारी की। पूजा में गन्ना का अधिक महत्व होने पर बाजार में गन्ना महंगा रहा। पूजा सामग्री खरीदने को भी लोगों ने उत्सुकता दिखाई। सुबह से ही बाजार में भीड़भाड़ दिखी।
विज्ञापन

ज्वालानगर में राम रहीम सेतु के नीचे खूब गन्ना बिका। यहां पर एक गन्ना 15 से 20 रुपये में तक बिक गया। शाम के समय गन्ना खरीदने को भीड़ और ज्यादा बढ़ गई। पूजा पाठ करने के लिए घरों में महिलाओं ने सजावट की। घरों को फूलमाला और रंगोली से सजाया गया। इस दिन लोगों ने उपवास भी रखा। घरों में तुलसी विवाह का आयोजन हुआ। तुलसी विवाह के लिए गन्ने से मंडप तैयार किए गए। पंडित नरेंद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि देवोत्थान के दिन तुलसी पूजा का विशेष महत्व रहता है। इस दिन भगवती तुलसी का विवाह भगवान शालिग्राम के साथ कराया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed