फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Devotees worshiped Mahagauri, Jimai girls

श्रद्धालुओं ने किया महागौरी का पूजन, जिमाईं कन्याएं

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 10 Apr 2022 02:42 AM IST
विज्ञापन
Devotees worshiped Mahagauri, Jimai girls
बैंक कॉलोनी में विजय निकेतन कार्यालय में बलिदानियों को नमन आयोजन समिति द्वारा अष्टमी पर 108 कन्या? - फोटो : CITY
मुरादाबाद। चैत्र नवरात्र के आठवें दिन शनिवार को शहर के मंदिरों में श्रद्धालुओं की काफी भीड़ देखने को मिली। महागौरी की विधि विधान से पूजा-अर्चना करने के लिए सुबह से ही मंदिरों में श्रद्धालुओं की लाइनें लग गई थीं। श्रद्धालुओं ने कन्याओं का पूजन कर माता महागौरी का आशीर्वाद लिया।दो साल बाद नवरात्र का त्योहार कोरोना संक्रमण की पाबंदियों के बिना मनाया जा रहा है। इससे श्रद्धालुओं में जबरदस्त उत्साह है। पिछले आठ दिनों से शहर में नवरात्र की धूम मची हुई है। अष्टमी पर शहर के देवी मंदिर शनिवार को मातारानी के जयकारों से गूंज उठे। सुबह से ही मंदिरों में दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने लगी थी। भक्तों ने अपने घरों में हवन-पूजन कर दुर्गा सप्तशती का पाठ किया। लालबाग स्थित मां काली मंदिर, चौरासी घंटा मंदिर, लाइनपार स्थित माता मंदिर, कपूर कंपनी स्थित हुल्का देवी मंदिर, प्राचीन शिव मंदिर झांझनपुर, राधा-कृष्ण मंदिर सिविल लाइंस, दुर्गा मंदिर कोर्ट रोड, मनोकामना श्री हनुमान मंदिर रेलवे लाइन में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ थी।
विज्ञापन

मां का किया गुणगान
मुरादाबाद जागरूकता समाज के तत्वाधान में ताड़ीखाना चौक स्थित कृष्णा आश्रम में मां के आठवें स्वरूप महागौरी की पूजा की। 21 कन्या और वरुए जिमाए गए। उनके पैर धोकर विधिवत पूजा स्थल पर बैठाया और रोली-चावल का टीका कर उपहार दिए। आचार्य अखिलेश ने महागौरी का गुणगान किया। इस दौरान अध्यक्ष अतुल जौहरी, सुशील वर्मा, प्रमोद रस्तोगी, अक्षय दिवाकर, सचिन सोनकर, यश सेठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

जिलाधिकारी, एसएसपी व व्यापारियों ने किया मां का पूजन
जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार सिंह,वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बबलू कुमार, नगर मजिस्ट्रेट धर्मपाल सिंह,संयुक्त व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष नीरज मित्तल ने लालबाग काली माता के दर्शन किए। साथ में महंतो के साथ अष्टमी नवमी के संबंध में कोई समस्या ना हो, इसके लिए चर्चा की। नीरज मित्तल ने बताया इस बार पहले के मुकाबले काली के मंदिर की व्यवस्था बेहतर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed