फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Devotees took out the Nishan Yatra of Baba Khatu Shyam.

Moradabad News: भक्तों ने निकाली बाबा खाटू श्याम की निशान यात्रा

Fri, 16 Jan 2026 01:27 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Fri, 16 Jan 2026 01:27 AM IST
विज्ञापन
Devotees took out the Nishan Yatra of Baba Khatu Shyam.
बिलारी। शांतिपुरम कॉलोनी स्थित बाबा खाटू श्याम मंदिर और बाबा सालासर बालाजी महाराज की प्रतिमा के स्थापना दिवस पर बृहस्पतिवार की सुबह नगर में बाबा खाटू श्याम की निशान यात्रा निकाली गई।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला अब्दुल्ला स्थित गंवा देवत मंदिर में बड़ी संख्या में भक्त इकट्ठा हुए। बाबा खाटू श्याम का सिंहासन और सालासर बाबा जी महाराज का दरबार सजाया गया। पूजा के बाद विशेष आरती हुई। उसके बाद निशान यात्रा निकाली गई। निशान यात्रा में महिला और पुरुष भक्त क्रमबद्ध होकर डीजे और भजनों की धुन पर झूमते हुए और जयकारे लगाते चल रहे थे। यात्रा नगर के झंडा चौक, रैली चौक, सराफा बाजार, पैंठ बाजार, पुराना डाकखाना रोड, शाहबाद रोड और महाराणा प्रताप चौक से होती हुई अंत में शांतिपुरम कॉलोनी पहुंची। यहां बाबा खाटू श्याम की आरती में भक्तों ने भाग लिया। इसके बाद भंडारा हुआ।
विज्ञापन

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर एसडीएम विनय कुमार सिंह और विशिष्ट अतिथि के तौर पर नगरपालिका परिषद के अध्यक्ष रघुराज सिंह यादव पहुंचे। महंत राहुल सांवरा ने बाबा खाटू श्याम के मंदिर में भक्तों को आशीर्वाद दिया। मौके पर सनातन धर्मार्थ ट्रस्ट के अध्यक्ष पंकज चौहान, सुनील कुमार एडवोकेट, मोहित कुमार, सुरेश कुमार, सुमित कुमार, रामाधार शर्मा व आकाश गुप्ता आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


फोटो परिचय-04,05
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed