{"_id":"6aaafac02b242dc0e10e4861","slug":"devesh-and-reenu-from-bareilly-won-gold-medals-in-the-200-meter-race-at-the-74th-inter-district-athletic-cluster-moradabad-news-c-354-1-mo11014-110367-2026-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: 74वीं अंतर जनपदीय एथलेटिक क्लस्टर के 200 मीटर दाैड़ में बरेली के देवेश और रीनू ने जीते स्वर्ण पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: 74वीं अंतर जनपदीय एथलेटिक क्लस्टर के 200 मीटर दाैड़ में बरेली के देवेश और रीनू ने जीते स्वर्ण पदक
विज्ञापन
मुरादाबाद। रिजर्व पुलिस लाइन में चल रही 74वीं अंतर जनपदीय एथलेटिक क्लस्टर (महिला/पुरुष) एथलेटिक एवं साइकिलिंग प्रतियोगिता-2026 के दूसरे दिन बुधवार को विभिन्न स्पर्धाएं कराई गईं। खिलाड़ियों ने एथलेटिक्स और साइकिलिंग में दमखम दिखाया। महिला वर्ग के 200 मीटर दाैड़ में बरेली की रीनू और पुरुष वर्ग में बरेली के देवेश ने पहला स्थान हासिल किया। डेकाथलॉन में अमरोहा, रामपुर और पीलीभीत के खिलाड़ियों ने विभिन्न स्पर्धाओं में शीर्ष स्थान हासिल किए।
तीन किमी स्टेपल चेस महिला वर्ग में बदायूं की शिखा प्रथम और मुरादाबाद की पूनम द्वितीय रहीं। पुरुष वर्ग में संभल के अश्विनी प्रथम, अमरोहा के शिवम द्वितीय और मुरादाबाद के लोकेश तृतीय रहे। भाला फेंक महिला वर्ग में मुरादाबाद की संतोष प्रथम, पूजा द्वितीय और बिजनौर की हर्षिता तृतीय रहीं। चक्का फेंक महिला वर्ग में बरेली की वंदना प्रथम, बिजनौर की सिमरन द्वितीय और हर्षिता तृतीय रहीं।
वहीं 200 मीटर दाैड़ में महिला वर्ग में बरेली की रीनू प्रथम, रामपुर की हिना द्वितीय और बिजनौर की दीपांशी तृतीय रहीं। पुरुष वर्ग में बरेली के देवेश प्रथम, बरेली के रीतिक द्वितीय और मुरादाबाद के प्रवीण कुमार तृतीय रहे। हैमर थ्रो महिला में बरेली की अर्चना प्रथम, बिजनौर की सिमरन द्वितीय और बिजनौर की विजय चौहान तृतीय रहीं। पुरुष वर्ग में रामपुर के विवेक सिंह प्रथम, मुरादाबाद के शेखर मलिक द्वितीय और बरेली के नितिन लाकड़ा तृतीय रहे।
विज्ञापन
इसके अलावा साइकिलिंग में पुरुष में बिजनौर के विकास कुमार प्रथम, बिजनौर के पंकज कुमार द्वितीय और रामपुर के विकास तिवारी तृतीय रहे। महिला वर्ग में मुरादाबाद की पूजा प्रथम और मुरादाबाद की अनिता द्वितीय रहीं। ऊंची कूद पुरुष में बरेली के दुष्यंत प्रथम, अमरोहा के ऋषभ द्वितीय और बदायूं के जितेश तृतीय रहे।
प्रतियोगिता पुलिस अधीक्षक यातायात सुभाष चंद्र गंगवार, सहायक पुलिस अधीक्षक लाइन अभिनव द्विवेदी और प्रतिसार निरीक्षक रामनाथ राणा की उपस्थिति में हुई। निर्णायक की भूमिका जगदीश कन्नौजिया, मनोज शर्मा (एनआईएस कोच), संजय शर्मा, तौसिफ रजा, सर्वेश सिंह, राहुल आनंद, कन्हैया ने निभाई। अन्य प्रतियोगिताओं के परिणाम बृहस्पतिवार को घोषित किए जाएंगे।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
डेकाथलॉन में तीन जिलों के खिलाड़ियों का दबदबा
डेकाथलॉन में पुरुष वर्ग की स्पर्धाओं में अमरोहा के अंकित कुमार, रामपुर के जितेंद्र और पीलीभीत के सौरभ भाटी ने लगातार शीर्ष तीन में जगह बनाई। चक्का फेंक में पीलीभीत के सौरभ भाटी प्रथम, अमरोहा के अंकित कुमार द्वितीय और रामपुर के जितेंद्र तृतीय रहे। ऊंची कूद में रामपुर के जितेंद्र प्रथम, अमरोहा के अंकित कुमार द्वितीय और पीलीभीत के सौरभ भाटी तृतीय रहे। 1500 मीटर दाैड़ में अमरोहा के अंकित कुमार प्रथम, रामपुर के जितेंद्र द्वितीय और पीलीभीत के सौरभ भाटी तृतीय रहे। 110 मीटर बाधा दौड़ में रामपुर के जितेंद्र प्रथम, अमरोहा के अंकित कुमार द्वितीय और पीलीभीत के सौरभ भाटी तृतीय रहे।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
साइकिलिंग में मुरादाबाद की पूजा अव्वल
साइकिलिंग पुरुष वर्ग में बिजनौर के विकास कुमार ने प्रथम, बिजनौर के पंकज कुमार ने द्वितीय और रामपुर के विकास तिवारी ने तृतीय स्थान हासिल किया। महिला वर्ग में मुरादाबाद की पूजा अव्वल और अनिता दूसरे स्थान पर रहीं। इसके साथ ही ऊंची कूद महिला में बिजनौर की नीशू प्रथम, मुरादाबाद की पूजा द्वितीय और रामपुर की कंचन तृतीय रहीं।