{"_id":"6a3c3b121210ebfda00a30d7","slug":"development-works-will-be-carried-out-in-kundarki-bilari-news-c-307-1-smbd1005-106957-2026-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: कुंदरकी में डेढ़ करोड़ से होगें विकास कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: कुंदरकी में डेढ़ करोड़ से होगें विकास कार्य
विज्ञापन
कुंदरकी। ब्लॉक सभागार में बुधवार को ब्लॉक प्रमुख नगमा जिलानी की अध्यक्षता में क्षेत्र पंचायत समिति की बैठक हुई। जिसमें लगभग डेढ़ करोड़ की कार्ययोजना पर मुहर लगी। अब क्षेत्र पंचायत की ओर से ग्रामीण इलाके में सड़क, नाली खड़ंजा, शौचालय निर्माण, वाटर हार्वेस्टिंग, वाटर फिल्टर आदि के कार्य कराए जा सकेंगे।
वहीं बीडीओ राजेंद्र सिंह ने सदन को विगत बैठक की कार्यवाही से अवगत कराया। साथ ही स्वयं सहायता समूह गठन, फैमिली आईडी बनवाने, जी रामजी योजना क्रियांवयन, स्वच्छता अभियान को लेकर विस्तार से चर्चा की गई तो वहीं स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि, विद्युत, पंचायत, बाल विकास, समाज कल्याण, पशुधन आदि विभागों के अधिकारियों ने सरकारी योजनाओं के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। वहीं ब्लॉक प्रमुख नगमा जिलानी ने कहा कि शासन से अवमुक्त धनराशि के सापेक्ष हर गांव में विकास कार्यों को समान रूप कराया जा रहा है, इसी क्रम में आगे भी पहले अति आवश्यक निर्माण कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर कराया जाएंगे। इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख पति गुलाम जिलानी, बीडीसी गुलाम रब्बानी, बीडीसी अमर सिंह सैनी, प्रशासक राजेंद्र सिंह, दिलशाद हुसैन, महेंद्र सिंह, चौधरी नरेंद्र सिंह, राशिद सैफी, डॉ वाहन सिंह यादव, फरमूद अली, शरीफ सैफी, डॉ भूरे हुसैन, सखावत हुसैन, मोहसिन सैफी आदि रहे।
-- -- -- -- -- -
कूड़ा उठान को हर घर से लिया जाएगा एक रूपया
कुंदरकी। क्षेत्र पंचायत समिति की बैठक में बीडीओ राजेंद्र सिंह ने बताया कि कुंदरकी ब्लॉक की सभी 99 ग्राम पंचायतों में डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन की योजना को प्रभावी ढंग से लागू किया जाएगा। इसके लिए हर परिवार से प्रति दिन के हिसाब से एक रुपये वसूला जाएगा। जिसके लिए हर गांव में दो व्यक्तियों को जिम्मेदारी दी जाएगी। वह हर परिवार से एक रुपया प्रति दिन के हिसाब से इकट्ठा करेंगे। ताकि घर-घर से कूड़ा उठान का कार्य निरंतर चल सके। इससे गांव में सफाई व्यवस्था बेहतर होगा और स्वच्छता बनीं रहेगी। वहीं संचारी रोग नियंत्रण की सफलता पर जोर दिया गया।