फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Development work will be done from 54 crores, two new waste disposal plants will be built

54 करोड़ से होंगे विकास कार्य, दो नए कूड़ा निस्तारण प्लांट बनेंगे

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 04 Jul 2021 12:57 AM IST
विज्ञापन
Development work will be done from 54 crores, two new waste disposal plants will be built
मुरादाबाद। नगर निगम को 15वें वित्त आयोग से मिली 54 करोड़ की धनराशि से शहर को चमकाया जाएगा। कूड़े की समस्या से निबटने को शहर में दो नए कूड़ा निस्तारण प्लांट लगाने, गुलाबबाड़ी पर अटल घाट बनाने, सहित सड़क, पेयजल और पार्कों की दशा सुधारने सहित कई कार्ययोजनाएं तैयार की गई हैं। महापौर की अध्यक्षता में हुई समिति की बैठक में इन कार्ययोजनाओं का अनुमोदन किया गया। औपचारिकताएं पूरी होते ही इन पर काम शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

महापौर कैंप कार्यालय पर शनिवार शाम को महापौर विनोद अग्रवाल की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में निर्णय लिया गया कि शहर में दिल्ली रोड और कांठ रोड पर दो नए कूड़ा निस्तारण प्लांट लगाए जाएं। इसमें दिल्ली रोड पर बुद्धि विहार, नया मुरादाबाद, लाइनपार आदि क्षेत्र का कूड़ा निस्तारण को भेजा जाएगा। कांठ रोड के प्लांट पर आवास विकास कालोनी कांठ रोड क्षेत्र से एकत्रित होने वाला कूड़ा भेजा जाएगा। पुराने शहर का कूड़ा रामपुर रोड प्लांट पर जाएगा। दोनों नए प्लांट के लिए जमीन तलाशी जाएगी। हालांकि इसके लिए करीब 21 करोड की योजना है लेकिन इस साल की 15वें वित्त आयोग की धनराशि से इसके लिए 15 करोड़ की राशि का अनुमोदन हुआ है। बाकी धनराशि अगली किश्त से ली जाएगी। डीएम के प्रतिनिधि के रुप में एडीएम प्रशासन सुरेेंद्र सिंह, नगर आयुक्त संजय चौहान, मुरादाबाद विकास प्राधिकरण के सचिव सर्वेश गुप्ता, अपर नगर आयुक्त अनिल सिंह, सहायक नगर आयुक्त दीपशिखा सहित समिति के सदस्य के रूप में कई विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

कंपनी को देंगे कूड़ा निस्तारण की जिम्मेदारी
महापौर के प्रतिनिधि चंद्रशेखर शर्मा ने बताया कि शहर के रामपुर रोड स्थित कूड़ा निस्तारण प्लांट में करीब साढ़े पांच लाख टन कूड़ा उपलब्ध है जबकि वहां लगे प्लांट की दो यूनिटों से करीब 250 टन कूड़ा निस्तारित हो पाता है। ऐसे में प्लांट पर पड़े कूडे़ को निस्तारित करने में सालों लग जाएंगे। इसलिए निर्णय लिया गया कि किसी बड़ी फर्म को इस कूडे़ के निस्तारण के लिए यहां लाया जाए। जो खुद की मशीनरी प्लांट आदि यहां लगाकर निगम का कूड़ा निस्तारित करें। पूरा खर्चा कंपनी का होगा निगम उसकी एवज में उसे 400 रुपये प्रति टन की दर से भुगतान करना होगा। 5 करोड़ 80 लाख की कार्ययोजना अनुुमोदित की गई। अनटाइड ग्रांट से सड़क नाले और पार्कों पर काम होगा। करीब 12.35 करोड़ की सड़क, 42 लाख के पार्क पर खर्च होंगे। शहर में 173 निर्माण आदि कार्य भी कराए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

20 नालों की निकासी को भी प्रोजेक्ट
करुला सहित करीब 20 नालों से पानी निकासी के लिए एक वाटर ट्रीटमेंट प्लांट लगाया जाएगा। इसके लिए जमीन तलाशी जाएगी। इस प्लांट में शहर के नालों का पानी डालकर साफ किया जाएगा। इसका पूरा प्रोजेक्ट दो करोड़ का है लेकिन फिलहाल 20 लाख इसके लिए देने पर सहमति हुई।
गुलाबबाड़ी पर बनेगा अटल घाट
बैठक में गुलाबबाड़ी पर अटल घाट बनाने का निर्णय लिया गया। इसी जगह पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की अस्थियां विसर्जित की गई थी। इस स्थान को घाट के रूप में विकसित किया जाएगा। इस स्थान को दर्शनीय बनाया जाएगा जहां पर शहरवासी अपने बच्चों को घुमाने ला सकेंगे। इसमें लाइटिंग आदि लगाकर आकर्षक बनाया जाएगा। इसके लिए एक करोड़ की धनराशि अनुमोदित कर ली गई। हालांकि इसमें करीब ढाई करोड़ रुपये लगेंगे लेकिन बाकी धन अगली किश्त से लिया जाएगा।

शहर की पेयजल व्यवस्था के लिए 8.27 करोड
शहर में पेयजल आपूर्ति बेहतर बनाने के लिए कई स्थानों पर नई पाइप लाइन डाली जाएंगी। नलकूप आदि लगवाए जाएंगे। इसके अलावा अन्य कार्यों के लिए 8.27 करोड़ की धनराशि का अनुमोदन हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed