फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Dev lost his life to save his younger brother

Moradabad News: छोटे भाई को बचाने के लिए देव ने गंवा दी जान

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 25 Jul 2023 01:21 AM IST
विज्ञापन
Dev lost his life to save his younger brother
मुरादाबाद। छोटे भाई लविश (10) को बचाने के प्रयास में बड़े भाई देव (14) ने भी अपनी जान गंवा दी। दो बेटों की मौत की खबर सुनकर माता-पिता बेसुध हो गए।
विज्ञापन

कटघर के मछरिया गांव निवासी पवन के कुमार के बेटे देव और लविश सोमवार को स्कूल गए थे। दोपहर में स्कूल से लौटने के बाद दोनों भाइयों ने एक अन्य भाई व बहन के साथ खाना खाया। कुछ देर खेलने के बाद देव और लविश ने मां से कहा कि वह अपने खेत पर चरई की रखवाली करने जा रहे हैं। दोनों भाई खेत पर जा रहे थे तभी रास्ते में गांव के कुछ बच्चे गांगन नदी में नहा रहे थे।
बच्चों को नहाता देखकर देव और लविश भी नहाने के लिए गांगन नदी में उतर गए। परिजनों ने बताया कि नहाते हुए लविश गहरे पानी चला गया तो मदद के लिए बड़े भाई देव का आवाज देने लगा। छोटे भाई की चीखें सुन देव उसे बचाने के लिए आगे बढ़ा। पहले उसने अपना हाथ बढ़ाया, लेकिन जब लविश हाथ नहीं पकड़ सका तो देव उसे बचाने के लिए खुद आगे बढ़ गया। गहराई अधिक होने के कारण देव भी तैर नहीं सका और दोनों भाई डूब गए। अन्य बच्चों के शोर मचाने पर आसपास के खेत में काम कर रहे लोग मौके पर पहुंचे और दोनों भाइयों को बचाने के लिए नदी में छलांग लगा दी। करीब एक घंटे बाद दोनों भाइयों के शव मिले।
विज्ञापन


दो बेटों की मौत से टूट गए मां-बाप
प्रीति और पवन के चार बच्चों में सबसे बड़ा देव और फिर लविश था। उसके बाद एक बेटा रितिक और बेटी रागिनी है। दोनों बेटों की मौत से मां-बाप टूट गए। बेटों के शव देखकर मां प्रीति बार-बार बेहोश हो रही थीं। परिवार की अन्य महिलाएं उन्हें संभाल रही थीं। वहीं बड़े भाइयों की मौत से छोटे भाई-बहन भी बेहाल हो रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed