फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Details posted on website, booking can be done from March 8

Moradabad News: वेबसाइट पर डाला विवरण, आठ मार्च से हो सकती है बुकिंग

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 05 Mar 2024 02:34 AM IST
विज्ञापन
Details posted on website, booking can be done from March 8
मुरादाबाद। विमानन सेवा प्रदाता कंपनी ने प्रदेश के पांचों नए हवाई अड्डों का विवरण अपनी वेबसाइट पर डाल दिया है। इसमें आजमगढ़, अलीगढ़, चित्रकूट, श्रावस्ती व मुरादाबाद शामिल हैं। एएआई के अधिकारियों का कहना है कि उद्घाटन के बाद 11 मार्च से मुरादाबाद व लखनऊ के बीच नियमित उड़ान होगी।
विज्ञापन


ऐसे में बुकिंग दो दिन पहले शुरू की जा सकती है। फ्लाई कंपनी ने मैनुअल बुकिंग के लिए हवाई अड्डे पर भी तैयारी कर ली है। हालांकि मैनुअल बुकिंग की व्यवस्था 11 मार्च से ही रखी जाएगी। पहली फ्लाइट के लिए लोगों को ऑनलाइन बुकिंग की करनी होगी। किराया सूची भी आठ मार्च को जारी हो सकती है। फिलहाल माना जा रहा है कि मुरादाबाद से लखनऊ तक का किराया 1999 रुपये होगा। जोकि राजधानी एक्सप्रेस के फर्स्ट एसी कोच के किराये के लगभग बराबर है। ट्रेन से लखनऊ तक पहुंचने में छह घंटे लगते हैं। जबकि विमान 65 मिनट में यह दूरी तय कर लेगा। एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया व फ्लाई बिग की ओर से सोशल मीडिया पर मुरादाबाद हवाई अड्डे को लेकर जानकारी साझा की गई है। इसमें कहा गया है कि उड़ान शुरू होने वाली है।
विज्ञापन

कानपुर के लिए अभी नहीं कर सकेंगे बुकिंग
उद्घाटन के करीब एक सप्ताह बाद तक मुरादाबाद से लखनऊ के लिए ही विमान उपलब्ध होंगे। पहले व दूसरे दिन एक ही फ्लाइट लखनऊ जाएगी। इसके बाद संख्या बढ़ाकर दो की जा सकती है। एएआई के अधिकारियों का कहना है कि कानपुर की फ्लाइट अभी शुरू नहीं की जाएगी। लोगों की मांग के आधार पर आगे का निर्णय होगा। इसके आधार पर ही कानपुर के अलावा प्रयागराज, चित्रकूट हवाई अड्डे के लिए भी मुरादाबाद सेवाएं शुरू हो सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रनवे का रखा जा रहा खास ख्याल

उड़ान शुरू होने से पहले रनवे का खास ख्याल रखा जा रहा है। यहां पक्षियों को हटाने के लिए एयर गन व पटाखों का इस्तेमाल किया जा रहा है। इसके अलावा रनवे की सतह पर कार दौड़ाकर जायजा लिया जा रहा है। हर दिन की अपडेट दिल्ली स्थित एएआई के मुख्यालय को दी जा रही है। नागरिक उड्डयन मंत्रालय व एएआई के जीएम स्तर के अधिकारी भी लोकार्पण समारोह में पहुंच सकते हैं। इसलिए स्थानीय अधिकारी रख रखाव पर ज्यादा ध्यान दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed