फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Details of 41 thousand students are not on the portal

Moradabad News: 41 हजार विद्यार्थियों का विवरण पोर्टल पर नहीं

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 26 Mar 2025 02:15 AM IST
विज्ञापन
Details of 41 thousand students are not on the portal
मुरादाबाद। जिले में यू डायस (यूनिफाइड डिस्ट्रक्ट इनफारमेशन सिस्टम फार एजुकेशन) पोर्टल पर करीब 41 हजार छात्र-छात्राओं का विवरण (प्रोफाइल) दर्ज नहीं हो सका है। यह विद्यालय बेसिक, माध्यमिक शिक्षा समेत अन्य बोर्ड से संबद्ध हैं। इसकी वजह से अपार आइडी नहीं बन पा रही है। बीएसए का कहना है कि स्कूलों को नोटिस जारी कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

शिक्षा विभाग की ओर से स्कूलों में अध्ययनरत विद्यार्थियों की अपार आइडी बनाई जानी है। इसके लिए यू-डायस पोर्टल पर विद्यार्थी का पूरा विवरण दर्ज किया जाना है। इसे लेकर विभाग की ओर से बार-बार दिशा निर्देश भी जारी किए जा रहे हैं। इसके बाद भी स्थिति यह है कि जिले में बेसिक शिक्षा विभाग, माध्यमिक शिक्षा, मदरसा शिक्षा बोर्ड व अन्य बोर्ड के अंतर्गत संचालित 4049 विद्यालयों में अध्ययनरत करीब 689727 छात्र-छात्राओं में से 6 लाख 48 हजार 309 छात्र-छात्राओं का विवरण ही यू-डायस पोर्टल पर दर्ज हो सका है।
विज्ञापन

करीब 41418 छात्र-छात्राओं का विवरण अभी भी पोर्टल से गायब है। विद्यालय प्रबंधन की ओर से इन बच्चों का विवरण पोर्टल पर दर्ज करने में लापरवाही की गई। जबकि यू-डायस पोर्टल पर विवरण न दर्ज होने से ऐसे छात्र-छात्राओं को शासन की ओर से मिलने वाली योजनाओं के लाभ से वंचित होना पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed