फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Despite humidity, temperature is higher than last four years

Moradabad News: नमी के बाद भी पिछले चार वर्षों से अधिक है तापमान

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 26 Sep 2023 01:29 AM IST
विज्ञापन
Despite humidity, temperature is higher than last four years
मुरादाबाद। वातावरण में भरपूर नमी के बावजूद अब तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। 25 सितंबर का तापमान पिछले चार वर्षों में सबसे अधिक रहा। मौसम वैज्ञानिक का कहना है कि अभी धूप खिलने के आसार हैं, इससे तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है।
विज्ञापन

इस मानसून सीजन में झमाझम बारिश हो रही है। अब तक बारिश एक हजार मिलीमीटर से अधिक हो चुकी है। चार दिन पहले भी 31 मिलीमीटर बारिश हुई थी। इसकी वजह से तापमान में नमी भरपूर है। सुबह जहां नमी 93 फीसदी के आसपास दर्ज की जा रही है तो वहीं शाम को 80 फीसदी नमी रह रही है। सोमवार को मौसम में बदलाव हुआ और बादल भी बहुत कम आए। दिन में बीच-बीच में चटख धूप निकलती रही। मौसम विज्ञान विभाग के डाटा संग्रह केंद्र के अनुसार सोमवार को अधिकतम तापमान 33.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पिछले 24 घंटे में अधिकतम तापमान में 1.4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई, जबकि न्यूनतम तापमान में 1.5 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई। अधिकतम तापमान सामान्य स्तर पर रहा और न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया।
विज्ञापन

पंतनगर विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. आरके सिंह का कहना है कि बुधवार तक बादलों की आवाजाही रह सकती है। हालांकि धूप खिलने से तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है। उन्होंने कहा कि इस वर्ष मानसून 10 अक्तूबर के आसपास वापस होगा। पिछले वर्षों में देखा गया है कि मानसून की वापसी के समय भी तेज बारिश होती है। ऐसे में अभी भी अच्छी बारिश होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तापमान डिग्री सेल्सियस में है।

वर्ष अधिकतम तापमान
2023 33.1 डिग्री सेल्सियस
2022 29 डिग्री सेल्सियस
2021 32.4 डिग्री सेल्सियस
2020 32 डिग्री सेल्सियस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed