फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Design bank and dye center to built in Moradabad, Union Minister Jitin Prasad asked prepare proposal

UP: मुरादाबाद में बनेगा डिजाइन बैंक और डाई सेंटर, केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद ने अफसरों से तैयारी करने को कहा

Thu, 26 Jun 2025 12:10 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Thu, 26 Jun 2025 12:10 PM IST
सार

मुरादाबाद हस्तशिल्प सेवा केंद्र में डिजाइन बैंक और डाई सेंटर स्थापित करने की निर्यातकों की मांग पर उद्योग राज्यमंत्री जितिन प्रसाद ने सहमति जताई। इसके लिए उन्होंने अधिकारियों को प्रस्ताव भेजने को कहा। सर्किट हाउस में निर्यातकों से बैठक के दौरान मंत्री ने जिले के घटते निर्यात पर चिंता जताई और डीएम को एक नोडल अधिकारी नियुक्त कर निर्यातकों की समस्याएं सुलझाने के निर्देश दिए। 

विज्ञापन
Design bank and dye center to built in Moradabad, Union Minister Jitin Prasad asked prepare proposal
निर्यातकों के साथ बैठक करते केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चाैधरी भूपेंद्र सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पीतलनगरी स्थित मुरादाबाद हस्तशिल्प सेवा केंद्र (एमएचएससी) में डिजाइन बैंक और डाई सेंटर बनाने की निर्यातकों की मांग पर केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद ने सहमति जताई। इसके लिए उन्होंने स्थानीय अधिकारियों को प्रस्ताव बनाकर भेजने के निर्देश दिए।

विज्ञापन


उन्होंने पांच साल में घटे जिले के निर्यात पर भी चिंता जताई। कहा कि विभिन्न विभागों से संबंधित निर्यातकों की परेशानी के लिए डीएम एक नोडल अधिकारी नियुक्त करें। बुधवार को केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग राज्यमंत्री जितिन प्रसाद ने सर्किट हाउस में जिले के निर्यातकों के साथ विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की।
विज्ञापन


बैठक में ईपीसीएच, एमएचईए, यस, आईआईए समेत कई निर्यात संगठनों के प्रतिनिधि पहुंचे। निर्यातकों ने कहा कि उनकी फैक्टरियों में नगर निगम, प्रदूषण, श्रम विभाग के अधिकारी आए दिन पहुंच जाते हैं और नियमों का हवाला देकर उत्पीड़न करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में मौजूद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने भी इस बात को स्वीकार किया। तब मंत्री ने कहा कि डीएम तय करें कि निर्यातकों का उत्पीड़न न हो। समस्याओं के समाधान के लिए एक नोडल अधिकारी बनाएं। एमएचईए के सचिव अवधेश अग्रवाल ने कहा कि मुरादाबाद में लैब होने के बावजूद हमारे उत्पाद मानकों पर चेक होने के लिए दिल्ली जाते हैं।

डाई कास्टिंग की मशीनें नोएडा, लुधियाना, जालंधर में लगी हैं। मुरादाबाद के पास अपना डिजाइन बैंक न होने से छोटे निर्यातकों को बहुत समस्या आती है। मंत्री ने एमएचएससी में डिजाइन बैंक व डाई सेंटर के लिए अधिकारियों से प्रस्ताव बनाने को कहा। साथ ही जीएसटी संबंधित समस्याओं को जीएसटी काउंसिल की बैठक में उठाने का भरोसा दिया। 

बैठक में नगर विधायक रितेश गुप्ता, कुंदरकी विधायक रामवीर सिंह, एमएलसी जयपाल सिंह व्यस्त, एडीजीएफटी वृंदा मनोहर देसाई, डीएम अनुज सिंह, ईपीसीएच के अध्यक्ष नीरज खन्ना, सीओए अवधेश अग्रवाल, यस के चेयरमैन जेपी सिंह, एमएचईए के अध्यक्ष नवेदुर्रहमान, संरक्षक नजमुल इस्लाम, राकेश खन्ना, गोपाल मेहता, रोहित ढल आदि  निर्यातक मौजूद रहे।

निर्यातकों ने ओडीओपी के तहत शिल्पग्राम बसाने की मांग की 
 हाल ही में मुरादाबाद विकास प्राधिकरण ने दस्तकारों के लिए शिल्पग्राम बनाने की घोषणा की। निर्यातकों ने मंत्री से कहा कि एमडीए की दरें बहुत अधिक हैं। एक जनपद एक उत्पाद योजना के तहत शिल्पग्राम बसाया जाए। यहां दस्तकारों को उनके उत्पादों की बिक्री के साथ रहने के लिए आवासीय सुविधा उपलब्ध कराई जाए।

प्रदूषण की समस्या से निपटने के लिए वहां खास प्रबंध किए जाएं। कंटेनर डिपो को शहर से बाहर शिफ्ट करने, कांवड़ यात्रा के दौरान निर्यात प्रभावित होने, निर्यातकों की ड्रॉ बैक की समस्या पर भी चर्चा हुई। मंत्री ने सभी समस्याओं का निराकरण कराने का आश्वासन दिया।

एसईजेड की जमीन खाली होने के सवाल पर अफसर खामोश 
केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद ने डींगरपुर मार्ग स्थित मुरादाबाद स्पेशल इकोनॉमिक जोन (एसईजेड) का भ्रमण किया। वहां एसईजेड एक्सपोर्टर्स एसोसिएशन से उनके मुद्दों पर चर्चा की। निर्यातकों ने कहा कि एसईजेड को बने डेढ़ दशक बीत गया है, लेकिन मूलभूत सुविधाएं न होने के कारण अब तक यहां निर्यातक अपनी फैक्टरियां लगाने से परहेज कर रहे हैं।

इस पर मंत्री ने स्थानीय अधिकारियों से पूछा कि एसईजेड की 60 प्रतिशत जमीन खाली क्यों है। अधिकारी कोई जवाब नहीं दे सके। एसोसिएशन के अध्यक्ष विकास अरोरा ने एसईजेड के अप्रोच मार्ग, शिपमेंट इनसेंटिव, डीटीए सप्लाई, सिंगल विंडो सिस्टम, एलओए नवीनीकरण, ई-बस सेवा का मुद्दा उठाया। मंत्री ने समस्याओं को ध्यान से सुनकर निराकरण का आश्वासन दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed