{"_id":"6ac2be3e4764fbef020bdc25","slug":"described-the-seva-sankalp-abhiyan-as-a-public-interest-campaign-moradabad-news-c-276-1-smbd1006-113280-2026-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: सेवा संकल्प अभियान को जनहितकारी अभियान बताया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: सेवा संकल्प अभियान को जनहितकारी अभियान बताया
विज्ञापन
बिलारी। लक्ष्मण सरस्वती शिशु मंदिर जूनियर हाईस्कूल में रविवार दोपहर बिलारी भाजपा मंडल की मासिक समीक्षा बैठक हुई। अतिथियों ने बैठक की शुरुआत पंडित दीनदयाल उपाध्याय, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी व भारत माता के चित्र पर पुष्प अर्पित कर की। इसमें आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा की गई। पदाधिकारियों ने सेवा संकल्प अभियान को जनहितकारी अभियान बताया गया।
बैठक में मंडल के पदाधिकारी, शक्ति केंद्र संयोजक बूथ अध्यक्ष, वरिष्ठ कार्यकर्ताओं और सक्रिय सदस्यों ने मुख्य रूप से प्रतिभाग किया। मुख्य अतिथि भाजपा के जिला महामंत्री नवीन चौधरी ने कहा कि भाजपा एक विचार आधारित संगठन है जो अंत्योदय के सिद्धांत पर काम करते हुए समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास की किरण पहुंचाने के लिए संकल्पित है।उन्होंने कहा कि सेवा संकल्प अभियान अत्यंत महत्वपूर्ण और जनहितकारी अभियान है। जिसका उद्देश्य समाज के प्रत्येक वर्ग तक सरकारी की योजनाओं का लाभ पहुंचाना और सेवा के माध्यम से जन-जन से जुड़ना है। उन्होंने कहा कि विकसित भारत 2027 का लक्ष्य केवल एक संकल्प नहीं बल्कि प्रत्येक कार्यकर्ता का दायित्व है कि वह समाज के प्रत्येक व्यक्ति को इस अभियान से जोड़ें और राष्ट्र निर्माण में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करे।
इस अवसर पर भाजपा के पूर्व एमएलसी चंद्रपाल सिंह, बिलारी मंडल अध्यक्ष विकास गुप्ता, डॉ. राजीव सैनी, मनोज ठाकुर, अभिलाष गौड़, प्रशांत चौधरी, वीरपाल कोहली, मनोज प्रजापति व अखिल चौधरी आदि भी मौजूद रहे।