{"_id":"70cfc4ce6586f5b6cddef9b94047723d","slug":"derail-train-pull-coaches-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पटरी से उतरे डिब्बों को घसीटती रही ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पटरी से उतरे डिब्बों को घसीटती रही ट्रेन
ब्यूरो/ अमर उजाला मुरादाबाद
Updated Sat, 07 Nov 2015 02:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जलियांवाला बाग एक्सप्रेस के तीन कोच पटरी से उतर चुके थे लेकिन ड्राइवर को इस बात का अहसास तक नहीं हुआ। पटरी से उतरे डिब्बों को ट्रेन घसीटे ले जा रही थी। ऐसे में इन डिब्बों में सवार यात्रियों को मौत साफ नजर आने लगी। यात्रियों का कहना था उन्होंने तीनों कोच में एक साथ चेन पुलिंग की तब जाकर ट्रेन रुकी।
गनीमत रही कि ट्रेन की रफ्तार कम थी और एक डिब्बे को छोड़ बाकी डिब्बे पुल को पार कर चुके थे, डिब्बे पुल के ऊपर पटरी से उतरते तो बड़ा हादसा भी हो सकता था। एसी थ्री टीयर बी वन कोच में सवार यात्रियों का कहना है कि एसी बी वन और एस- 10 व एस 11 एक - एक अचानक तेज झटके के साथ पटरी से उतरे।
पहले तो यात्रियों ने समझा कि ट्रेन पुल को क्रास कर रही है इसलिए ये झटके महसूस हुए हैं। लेकिन जब ट्रेन के ये तीनों तिरछा होकर डिब्बे दौड़ने के बजाए घिसटने लगे और तेज आवाज होने लगी तो यात्रियों में दहशत फैल गई। यात्रियों को समझते देर नहीं लगी कि ट्रेन पटरी से उतर चुकी है।
विज्ञापन
तीनों कोच के यात्रियों ने चेन पुलिंग की। लेकिन रुकते रुकते पटरी से उतरे डिब्बे काफी दूर तक घिसट चुके थे। जिसकी वजह से पटरी से चिंगारियां उठने लगीं और डाउन लाइन का ट्रैक भी क्षतिग्रस्त हो गया। पटरी से उतरे डिब्बों ने सिंग्नल पोल को भी तोड़ डाला।
ट्रेन रुकने के काफी देर बाद भी यात्रियों के चेहरों पर खौफ तैरता रहा। उधर, हादसे के बाद ठप हुए मुरादाबाद - लखनऊ रेल ट्रैक को सुचारू करने के लिए रात में ही डाउन ट्रैक की मरम्मत के लिए रेलवे के इंजीनियरों की टीम मौके पर पहुंच गई थी।