फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Two arrested after encounter: Deputy Jailor son arrested in Kundal robbery, was released from jail on March 8

मुठभेड़ के बाद दो पकड़े: कुंडल लूट में डिप्टी जेलर का बेटा गिरफ्तार, आठ मार्च को जेल से छूटकर की थी वारदात

Wed, 19 Mar 2025 02:01 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: मुरादाबाद ब्यूरो Updated Wed, 19 Mar 2025 02:01 AM IST
सार

महिला डिप्टी जेलर के बेटे अविरल और उसके साथी नीशू ने मानसरोवर कॉलोनी में महिला से कुंडल लूटे थे। पुलिस ने सिविल लाइंस में मुठभेड़ के बाद दोनों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उन्होंने लूट के लिए दस दिन पहले रेलवे अस्पताल के पास से बाइक चोरी करने की बात कबूली।

विज्ञापन
Two arrested after encounter: Deputy Jailor son arrested in Kundal robbery, was released from jail on March 8
मुरादाबाद में गिरफ्तार आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मझोला थाना क्षेत्र के मानसरोवर कॉलोनी में महिला डिप्टी जेलर के बेटे अविरल ने अपने साथी नीशू के साथ मिलकर महिला से कुंडल लूटे थे। सोमवार की देर रात सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। अविरल के पैर में गोली लगी है। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि उन्होंने कुंडल लूटने में इस्तेमाल की गई बाइक दस दिन पहले रेलवे अस्पताल के पास से चोरी की थी।

विज्ञापन


एसपी सिटी कुमार रण विजय सिंह ने बताया कि मानसरोवर कॉलोनी में रविवार सुबह खुशहालपुर वसंत विहार निवासी रागिनी ठाकुर से बाइक सवार बदमाश कुंडल लूटकर भाग गए थे। इस मामले में पुलिस और एसओजी तलाश में जुटी थी। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की मदद से पुलिस टीमें बदमाशों की तलाश में जुटी थीं।
विज्ञापन


सोमवार की रात सिविल लाइंस क्षेत्र के रेलवे हरथला कॉलोनी में पुलिस टीम ने बाइक सवार दो बदमाशों को रोकने की कोशिश की तो उन्होंने बाइक मोड़ दी और भागने लगे। पुलिस टीम ने घेराबंदी की तो उन्होंने फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस टीम की ओर से भी फायरिंग की गई। जिसमें बदमाश के पैर में गोली लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बदमाश बाइक समेत गिर गए। पुलिस ने घायल बदमाशों को दबोचने के बाद दूसरे बदमाश को भी पकड़ लिया। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां पूछताछ में उसने अपना नाम अविरल बताया। वह सहारनपुर जनपद के देवबंद स्थित जेल परिसर में रहता है। 

पुलिस का दावा है कि उसके पिता राज कुमार जेलर थे, लेकिन उनकी मृत्यु के बाद मां कल्पना को नौकरी मिल गई थी। अब वह डिप्टी जेलर हैं। बेटे की गलत आदतों की वजह से वह अपने साथ नहीं रखती हैं। दूसरा आरोपी नीशू मझोला के कांशीराम नगर का निवासी है।

पूछताछ में दोनों ने कबूला है कि 16 मार्च की सुबह उन्होंने मानसरोवर कॉलोनी में महिला से कुंडल लूटे थे। इस वारदात के लिए उन्होंने दस दिन पहले रेलवे अस्पताल के पास बाइक चोरी की थी। मंगलवार की शाम को पुलिस ने दोनों को कोर्ट में पेश किया, जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया है।

आठ मार्च को जेल से छूटा था अविरल
मूलरूप से बरेली के सुभाष नगर निवासी अविरल(30) ने स्नातक तक पढ़ाई की है। पहले उसके पिता की तैनाती मुरादाबाद में थी। इसी दौरान उसकी दोस्ती नीशू से हो गई थी। अविरल के पिता की मृत्यु के बाद उसकी मां को मृत आश्रित कोटे से नौकरी मिल गई। वह सहारनपुर में तैनात हैं। मां और परिवार के अन्य लोग देवबंद में ही रहते हैं, लेकिन अविरल का मुरादाबाद में आना जाना था।

यहां उसने चोरी की कई वारदातें की हैं। कुछ दिन पहले उसे मझोला थाने की पुलिस ने जेल भेजा था, लेकिन आठ मार्च को जेल से छूटने के बाद उसने अपने साथी नीशू (28)के साथ बाइक चोरी की। इसके बाद लूटपाट की घटना को अंजाम देने की फिराक में जुट गए थे। अविरल के खिलाफ नौ केस दर्ज हैं, जबकि नीशू के खिलाफ पांच केस दर्ज हैं। पुलिस ने दोनों से बाइक, कुंडल, तमंचे, कारतूस और अन्य सामान बरामद किए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed