फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   deputy cm will come tomorrowo

लोकसभा उपचुनाव : डिप्टी सीएम कल, सीएम 21 को आएंगे-00000

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jun 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
deputy cm will come tomorrowo
रामपुर। लोकसभा उपचुनाव में भाजपा के चुनावी रथ को आगे बढ़ाने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 21 जून को रामपुर पहुंचेंगे। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का 19 जून को आने का कार्यक्रम है।
विज्ञापन

भाजपा के मीडिया प्रभारी राजीव मांगलिक ने बताया कि 21 जून को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रामपुर आएंगे। मुख्यमंत्री पटवाई व बिलासपुर में भाजपा प्रत्याशी घनश्याम लोधी के समर्थन में जनसभाओं को संबोधित करेंगे। कई और मंत्रियों के भी इन जनसभाओं में मौजूद रहने की उम्मीद है।
विज्ञापन

इसके अलावा उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य 19 जून (रविवार) को रामपुर पहुंचेंगे। वह मसवासी और मुरसैना में जनसभा करेंगे। रविवार को ही भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं यूपी सरकार के जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह और माध्यमिक शिक्षा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गुलाब देवी के भी आने का कार्यक्रम है। शनिवार को प्रदेश सरकार के पशुधन-दुग्ध विकास मंत्री धर्मपाल सिंह और सूक्ष्म-लघु-मध्यम उद्यम मंत्री राकेश सचान, बेसिक शिक्षा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संदीप सिंह, केंद्र सरकार में राज्यमंत्री बीएल वर्मा रामपुर में रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव जीतने के बाद सपा नेता आजम खां के लोकसभा सीट से त्यागपत्र देने के कारण हो रहे उपचुनाव में 23 जून को मतदान होना है। मतदान की तारीख नजदीक आने के साथ ही भाजपा के चुनाव प्रचार में तेजी आने लगी है। वरिष्ठ नेताओं और मंत्रियों की मौजूदगी में सभाओं के आयोजन का क्रम बढ़ गया है। प्रदेश के पंचायतीराज मंत्री चौधरी भूपेंद्र सिंह, व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिलदेव अग्रवाल ने बृहस्पतिवार को क्षेत्र में जनसभा की थी। ये दोनों मंत्री शुक्रवार को भी जिले में मौजूद रहे। इनके अलावा जसवंत सैनी, धर्मवीर प्रजापति, अनूप प्रधान, विकास गुप्ता भी जिले में सक्रिय रहे।
दूसरी ओर सपा उम्मीदवार आसिम राजा के समर्थन में पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खां की सभाओं का सिलसिला जारी है।
00
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed