फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Deputy CM told- officers should improve their behavior

अफसरों को सुननी पड़ेगी कार्यकर्ताओं की बात

Tue, 22 May 2018 01:53 AM IST
मुरादाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
मुरादाबाद/अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 22 May 2018 01:53 AM IST
विज्ञापन
Deputy CM told- officers should improve their behavior
केशव प्रसाद मौर्य - फोटो : demo pic
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के सामने कार्यकर्ताओं ने आते ही शिकायतों का पिटारा खोल दिया। किसी ने अफसरों की अनसुनी की बात कही तो कोई पुलिस बदसलूकी की शिकायत करने लगा। कार्यकर्ताओं का मूड भांपकर उप मुख्यमंत्री ने एलान किया कि छोटे बड़े हर अफसर को कार्यकर्ताआें की बात शीर्ष प्राथमिकता पर सम्मान के साथ सुननी पड़ेगी। 
विज्ञापन


सोमवार को दोपहर करीब पौने दो बजे उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य राजकीय वायुयान से भदासना हवाई पट्टी पर उतरे। करीब दो बजे वह कार से सर्किट हाउस पहुंचे। जहां पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता सुबह 11 बजे से ही जुटे थे। सर्किट हाउस सभागार में उप मुख्यमंत्री के पहुंचते ही कार्यकर्ताओं ने शिकायतें रखना शुरू कर दिया। कार्यकर्ताआें का मिजाज भांपकर उप मुख्यमंत्री ने माइक संभाला और कहा कि वह जल्द ही पूरा एक दिन के लिए मुरादाबाद आएंगे और कार्यकर्ताआें से एक - एक करके बात करेंगे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताआें से ही पार्टी है। कर्नाटक में भी पार्टी नंबर वन बनकर उभरी है। उन्हाेंने कहा कि कार्यकर्ताआें को कभी भी उनसे संबंधित कोई काम हो तो वह नि:संकोच उनके पास आ सकते हैं। बोले, मैं डिप्टी सीएम बन गया हूं लेकिन मैं आज भी कार्यकर्ता हूं। करीब 15 मिनट कार्यकर्ताओं को संबोधित करने के बाद उप मुख्यमंत्री बिजनौर के लिए रवाना हो गए। इस दौरान सांसद सत्यपाल सिंह सैनी, राज्य मंत्री गुलाब देवी, जिलाध्यक्ष हरिओम शर्मा, महानगर अध्यक्ष महेंद्र गुप्ता, रामवीर सिंह, गोपाल अंजान, विपिन गुप्ता, अनुराग सिंह, प्रभाकर प्रदीप शर्मा, संजीव आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed