{"_id":"6201627b6d0b760f3f67df49","slug":"depty-cm-keshav-maurya-told-moradabad-news-mbd418241783","type":"story","status":"publish","title_hn":"डिप्टी सीएम केशव मौर्य बोले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डिप्टी सीएम केशव मौर्य बोले
विज्ञापन
शाहबाद/मिलक/बिलासपुर(रामपुर)। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने आजम खां और सपा मुखिया अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि अपराधियों की जगह विधानसभा में नहीं, बल्कि जेल में होना चाहिए। उन्होंने कहा कि आजम खां रामपुर से विधानसभा का चुनाव नहीं जीतेंगे। दस मार्च के बाद समाजवादी पार्टी समाप्तवादी पार्टी हो जाएगी।
केशव प्रसाद सोमवार को मिलक विधानसभा क्षेत्र के शाहबाद के रामलीला मैदान और बिलासपुर विधानसभा क्षेत्र के रठौंडा में भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में चुनावी जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में रामपुर समेत कहीं पर भी कोई गुंडा सिर नहीं उठा सका। कहा कि जिसके कारण उत्तर प्रदेश दंगे की आग में सुलगता रहा, आज वो जेल में पड़ा है। रोजाना बयान सुनता रहता हूं, कहते हैं कि उन्होंने बकरी नहीं चुराई है, उन्होंने भैंस नहीं चुराई है। जब सपा की सरकार थी तो लोगों की सुरक्षा को खतरे में डालकर आजम खां की भैंस को खोजने में ही पुलिस लगी रहती थी। सपा सरकार में फर्जी मुकदमे होते थे, अब असली होते हैं और जब असली मुकदमे हो रहे हैं तो आंसू बहा रहे हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे में समाजवादी पार्टी के लोग मुंगेरी लाल के हसीन सपने देख रहे हैं कि यूपी में चार सौ सीटें जीतेंगे। कहा कि क्या रामपुर में भी ये चार सीटें जीत सकते हैं। जब रामपुर नहीं जीत सकते, मैनपुरी-इटावा नहीं जीत सकते तो पिछले चुनाव की संख्या भी पार नहीं कर सकते। भाजपा में ही सुरक्षा की गारंटी है, सपा में नहीं। अपराधी अधिकतर समाजवादी पार्टी का चोला पहनकर ही रहता है।
उन्होंने दोनों सभा स्थलों पर भाजपा सरकार के कार्य व उपलब्धियां गिनाईं और विकास के नाम पर वोट मांगे। कहा कि विकास के लिए लक्ष्मी की जरूरत होती है, जो कि कमल पर आती हैं, साइकिल या हाथी पर नहीं। इस दौरान केशव प्रसाद मौर्य ने रठौंडा मंदिर में जलाभिषेक भी किया। रामपुर विधानसभा क्षेत्र में उनका कार्यक्रम निर्धारित था, लेकिन देर हो जाने की वजह से उन्होंने उन्होंने रठौंडा में हेलीपैड से ही कार्यकर्ताओं को वर्चुअली संबोधित किया और वहीं से रवाना हो गए।
विज्ञापन
000000
पौने चार घंटे की देरी से पहुंचे
रामपुर। मौसम की खराबी की वजह से डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य निर्धारित कार्यक्रम से करीब पौने चार घंटे की देरी से पहुंचे। वो दोपहर बाद करीब साढ़े तीन बजे रामपुर पहुंचे। इस वजह से उनके कार्यक्रम को संशोधित करना पड़ा और रामपुर में आयोजित होेने वाले कार्यक्रम को वर्चुअली संबोधित करना पड़ा। संवाद