{"_id":"618ec0080a4188707c4c4dce","slug":"dengue-confirmed-in-23-people-including-four-year-old-innocent-moradabad-news-mbd409250934","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार साल के मासूम समेत 23 लोगों में डेंगू की पुष्टि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार साल के मासूम समेत 23 लोगों में डेंगू की पुष्टि
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद। जिले में चार साल के मासूम समेत 23 और लोगों में डेंगू की पुष्टि हुई है। 23 डेंगू पीड़ितों में से 21 मरीज शहरी क्षेत्र में पाए गए हैं। जिले में डेंगू के मरीजों की संख्या बढ़कर 986 हो गई है। वहीं सरकारी अस्पतालों की ओपीडी में बुखार के 325 मरीज पहुंचे।
नवंबर का दूसरा हफ्ता भी खत्म होने को है, लेकिन डेंगू का प्रकोप अभी कम होने का नाम नहीं ले रहा है। डेंगू के मरीजों की संख्या कम नहीं हो रही है। शुक्रवार को डेंगू के 23 मरीज और मिले। इसमें चार साल का मासूम और 65 साल की वृद्ध महिला शामिल हैं। डेंगू के दो मरीजों को छोड़कर सभी शहर क्षेत्र में मिले हैं। दूसरी ओर सरकारी अस्पतालों में बुखार के मरीजों का पहुंचना जारी है। शुक्रवार को ओपीडी में 5124 मरीज इलाज कराने पहुंचे। जहां स्वास्थ्य परीक्षण में 325 मरीज बुखार से पीड़ित पाए गए।
यहां मिले डेंगू के मरीज
- सिविल लाइंस, गोविंदनगर, करुला, जाम मस्जिद, काशीराम नगर, दीवान का बाजार, चक्कर की मिलक, नवाबपुरा, मुगलपुरा, गलशहीद, असालतपुरा, बुद्धि विहार, नागफनी, पीटीसी, दौलतबाग, नवीन नगर, रहमत नगर, शिवनगर, खेरखाड़ा, डिलारी